खेल

Asia Cup 2025: एशिया कप जीतने वाली टीम को कितना पैसा मिलेगा? जानकर यकीन नहीं कर पाएंगे आप, फाइनल में जो हारा उसको मिलेगी इतनी रकम

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से अबू धाबी में अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच हुए मुकाबले से हुई. इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिसमें कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं- भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, यूएई और हांगकांग. खिताब की दौड़ में शामिल हर टीम के सामने न केवल ट्रॉफी जीतने की चुनौती है, बल्कि इस बार इनामी राशि को लेकर भी फैंस में खासा उत्साह है. crictoday की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार विजेता टीम को मिलने वाली प्राइज मनी बढ़ा दी गई है.

जीतने वाली टीम को कितना पैसा मिलेगा?

इस बार की सबसे बड़ी चर्चा प्राइज मनी को लेकर है. खबरों के मुताबिक विजेता टीम को पूरे 2.60 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि रनर-अप टीम को 1.30 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. यह रकम पिछली बार की तुलना में ज्यादा है और यही वजह है कि इसे लेकर खिलाड़ियों और फैन्स में काफी उत्सुकता है. हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि एशिया क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है.

भारत की धमाकेदार शुरुआत

भारत ने अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ की थी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 9 विकेट से जीत दर्ज की. 

इसके बाद 14 सितंबर को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया. दुबई में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. भारतीय टीम ने यहां पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों मौजूदा चैंपियन है. इस जीत से भारत ने न सिर्फ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की बल्कि खिताब बचाने की उम्मीदों को और पुख्ता कर दिया है. भारत पहले ही 8 बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर चुका है.

अगला मुकाबला और लक्ष्य

भारत का तीसरा और आखिरी ग्रुप मैच ओमान के खिलाफ खेला जाएगा. यह मुकाबला शेख जायद स्टेडियम, दुबई में होगा. भारतीय टीम पहले ही दो जीत दर्ज कर चुकी है, ऐसे में उसका मनोबल बेहद ऊंचा है. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग बेहतरीन तालमेल दिखा रहे हैं. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button