Sandeep Reddy Vanga slam Deepika Padukone Prabhas film Spirit Script Leak details | स्पिरिट से निकाले जाने के बाद दीपिका पादुकोण ने लीक की स्टोरी? गुस्से में Sandeep Reddy Vanga, बोले

Sandeep Reddy Vanga And Deepika Padukone: फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट खबरों में आ गई है. दरअसल, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाली थी. लेकिन कुछ समय पहले खबरें आईं कि दीपिका को उनके अनप्रोफेशनल बिहेवियर के लिए फिल्म से बाहर कर दिया गया है. इसके बाद संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट किया. इसके बाद फिल्म स्पिरिट की कहानी को लेकर खबरें आईं.
फिल्म की कहानी लीक होने के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा का पोस्ट सामने आया है. संदीप रेड्डी वांगा बहुत गुस्से में हैं. संदीप की पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उन्होंने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण पर गुस्सा उतारा है. उन्होंने दीपिका पर स्टोरी लीक करने का आरोप लगाया है.
संदीप रेड्डी वांगा ने किया ये पोस्ट
संदीप रेड्डी वांगा ने X पर पोस्ट करके लिखा- ‘जब मैं एक्टर को स्टोरी नैरेट करता हूं तो मैं उस पर 100 परसेंट विश्वास रखता हूं. हमारे बीच में एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट होता है. लेकिन ये सब करके तुमने बता दिया कि तुम किस तरह के इंसान हो… अपने से छोटे एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी स्टोरी बाहर करना. क्या ये तुम्हारा फेमिनिज्म इसके लिए हैं.’
When I narrate a story to an actor, I place 100% faith. There is an unsaid NDA(Non Disclosure Agreement) between us. But by doing this, You’ve ‘DISCLOSED’ the person that you are….
Putting down a Younger actor and ousting my story? Is this what your feminism stands for ? As a…
— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) May 26, 2025
आगे उन्होंने लिखा, ‘फिल्ममेकर के तौर पर मैंने मेरी क्राफ्ट पर सालों मेहनत की है. मेरे लिए फिल्ममेकिंग सबकुछ है. तुम्हें समझ नहीं आएगा. तुम्हें पता नहीं है. तुम्हें कभी समझ नहीं आएगा. ऐसा करो…अगली बार पूरी कहानी बोलना…क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता. गंदी पीआर गेम्स. मुझे वो कहावत बहुत पसंद है. खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे.’
बता दें कि इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं.
ये भी पढ़ें- किन-किन महंगी चीजों की मालकिन हैं आलिया भट्ट? कहां-कहां से करती हैं कमाई? एक्ट्रेस की नेटवर्थ भी जानें



