उत्तर प्रदेशभारत

Ayodhya: राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने कश्मीरी युवक को हिरासत में लिया

Ayodhya: राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने कश्मीरी युवक को हिरासत में लिया

राम मंदिर.

अयोध्या राम मंदिर परिसर में मुस्लिम युवक द्वारा नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है. दरअसल राम मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधि करते हुए एक युवक को समुदाय के कुछ लोगों ने हिरासत में लिया है. मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने वाला युवक समुदाय विशेष का बताया जा रहा है. पकड़े गए युवक ने राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का प्रयास किया है.

अयोध्या राम मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने रोके जाने पर शख्स ने संप्रदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए. युवक की पहचान कश्मीर के शोपियां के रहने वाले अहमद शेख के रूप में हुई है.

रोके जाने पर की नारेबाजी

मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर युवक ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव हो गए. युवक से पूछताछ की जा रही है. वहीं युवक ने यह उस उद्देश्य के लिए किया इसकी गहन जांच की जा रही है.

मंदिर में पढ़ रहा था नमाज

जानकारी के मुताबिक, अहमद शेख मंदिर के गेट डी वन से अंदर घुसा था. राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर युवक नमाज पढ़ रहा था. तभी कुछ लोगों की नजर पड़ गई. इस दौरान उसको देख सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की थी. बवाल होने पर सुरक्षा बलों आरोपी युवक कोहिरासत में ले लिया. पकड़े गए युवक से खुफिया एजेंसी, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.

पुलिस कर रही पूछताछ

मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई. शहर में कश्मीरी शॉल बेचने वाले लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. उनसे भी पूछताछ हो रही है. घटना आज सुबह की घटना बताई जा रही है. वहीं इस मामले पर राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button