मनोरंजन

Salman Khan production house issued statement against fake casting call

Salman Khan Production House: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) और उनके प्रोडक्शन हाउस SKF ने एक बार फिर स्टेटमेंट जारी कर अपने फैंस और नए एक्टर्स को फेक कास्टिंग कॉल के बारे में आगाह किया. इस बयान में उन्होंने बताया कि इस वक्त वो फिल्मों की कास्टिंग के लिए किसी भी थर्ड पार्टी पर निर्भर नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी.

SKF ने कोई कास्टिंग एजेंट हायर नहीं किया

‘बजरंगी भाईजान’, ‘भारत’ और ‘राधे’ जैसी फिल्में बना चुके प्रोडक्शन बैनर ने अपने बयान में कहा कि, इस वक्त उन्होंने अपनी अपतकमिंग फिल्मों के लिए किसी भी ‘कास्टिंग एजेंट’ को काम पर नहीं रखा है. इसलिए कास्टिंग के लिए फेक कॉल से सभी लोग बचकर रहे.


सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसकेएफ ने ये स्टेटमेंट सोमवार को इंस्टाग्राम पर जारी की. जिसमें उन्होंने ये भी साफ किया कि, ‘‘ प्लीज इस मामले में मिले किसी भी ईमेल या मैसेज पर भरोसा ना करें. अगर कोई भी किसी भी तरीके से खान या एसकेएफ के नाम का गलत इस्तेमाल करता हुआ पाया गया तो उसके खिलासफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी..’’

फर्रे थी SKF की आखिरी फिल्म

बता दें कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की आखिरी फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई ‘फर्रे’ थी. इस फिल्म से सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी.


ये थी SKF की पहली फिल्म

बता दें कि सलमान के इस प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत साल 2011 में की गई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार इससे जितनी भी कमाई होती है, उसे बीइंग ह्यूमन ऑर्गेनाइजेशन को डोनेट कर दिया जाता है. इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘चिल्लर पार्टी थी. इसके अलावा इसमें ‘बजरंगी भाईजान’, ‘हीरो’, ‘ट्यूबलाइट, ‘रेस-3’, ‘दबंग-3’ और ‘राधे’ जैसी कई फिल्में बनी है.

करण जौहर की इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था. जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था. वहीं अब जल्द ही एक्टर फिल्म ‘द बुल’ में नजर आएंगे. एक्टर की ये फिल्म विष्णुवर्धन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं. फिल्म के जरिए सलमान और करण 25 साल बाद एकसाथ काम करेंगे. इससे पहले दोनों ने साल 1998 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में काम किया था.

ये भी पढ़ें-

Birthday Special: 90s की इस हसीना ने सालों किया बड़े पर्दे पर राज…फिर एक भूल ने बर्बाद कर दिया करियर, जानें आज कहा हैं ‘रंगीला’ गर्ल

 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button