खेल

Rishabh Pant 27th birthday former Indian cricketer and sixer king Yuvraj Singh wish in unique way Watch video

Yuvraj Singh Wish Birthday To Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आज (04 अक्टूबर, शुक्रवार) अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं. पंत ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिए फॉर्मेट में वापसी की थी. पंत ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज के पहले ही मुकाबले में शतक ठोक दिया था. 

पंत को टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह उर्फ ‘सिक्सर किंग’ ने बड़े ही खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. युवी ने सोशल मीडिया के जरिए पंत की एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह बल्लेबाजी करते हुए दिख रहे हैं. वीडियो की बात करने से पहले आपको बता दें कि पंत को स्पाइडी के नाम से भी जाना जाता है.

वीडियो की शुरुआत में पहली क्लिप दिखाई देती है, जिसमें बैटिंग के दौरान बांग्लादेश टीम की फील्डिंग सेट करते हुए दिखाई देते हैं. फिर वीडियो में आगे पंत की दूसरी क्लिप के साथ गाना बजता है- स्पाइडर मैन, स्पाइडर मैन… तूने चुराया मेरे दिल का चैन. इसी तरह वीडियो में पंत की बाकी और मस्ती नजर आती है. फिर अंत में पंत और युवराज की फोटो सामने आती है. यहां देखें वीडियो…

युवराज सिंह ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, “कमबैक किंग ऋषभ पंत को जन्मदिन मुबारक. कड़ी मेहनत करिए और निडर बने रहिए! उम्मीद है कि आने वाला साल शानदार होगा. भगवान हमेशा आशीर्वाद दे.”

कार एक्सीडेंट के बाद की शानदार वापसी

पंत 30 दिसंबर, 2022 को कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए थे. इसके बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उन्होंने आईपीएल 2024 के जरिए वापसी की थी. आईपीएल 2024 के जरिए पंत ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के जरिए टीम इंडिया में वापसी की. फिर बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में पंत ने टीम इंडिया के लिए रेड बॉल फॉर्मेट में वापसी की. हालांकि टेस्ट सीरीज से पहले पंत दिलीप ट्रॉफी खेलते हुए नजर आए थे. 

 

ये भी पढ़ें…

‘कोहली ने टीम में जो आग लगाई’, विराट के बारे में ये क्या कह गए हरभजन सिंह?



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button