उत्तर प्रदेशभारत

Reel डिलीट कराने पहुंची पुलिस, भड़क गई युवती, चाकू लेकर दरोगा को धमकाया, बोली- जान दे दूंगी, अगर…

Reel डिलीट कराने पहुंची पुलिस, भड़क गई युवती, चाकू लेकर दरोगा को धमकाया, बोली- जान दे दूंगी, अगर...

पुलिस को दी धमकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक इंस्टाग्राम यूजर युवती ने थाने के गेट के सामने एक रील बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस रील को लेकर पुलिस युवती के घर पहुंचकर वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया और हाथ में चाकू लेकर पुलिस को धमकाने लगी. उसने कहा ज्यादा दबाव डाला तो फांसी लगा लूंगी.

मामला बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र के बड्डूपुर कोतवाली है. यहां एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रूबी zoyakhan.9513 ने एक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इस रील में युवती ने थाने के गेट के सामने एक रील बनाई और सोशल मीडिया पर डाला. रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

युवती ने पुलिस को धमकाया

रील वायरल होने के बाद पुलिस दलबल के साथ युवती के घर पहुंच गई और युवती से वीडियो डिलीट करने के लिए कहा. इस पर युवती ने साफ इनकार कर दिया. युवती ने हाथ मे चाकू लेकर पुलिस को धमकाते हुए जवाब दिया कि हमारे वीडियो पर मिलियन में व्यूज चल रहा है. इसे हम डिलीट नहीं करेंगे.

रील डिलीट कराने पहुंची पुलिस

इसके बाद युवती ने कहा ज्यादा दबाव डाला तो फांसी लगा लूंगी. इस चेतावनी से पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा. इस दौरान युवती ने पुलिस से की गई बात को भी रिकार्ड किया और उस वीडियो को भी इंस्टाग्राम पर डाल दिया. इससे पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

वहीं युवती ने पुलिस की मौजूदगी का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिसे हजारों लोग देख रहे हैं. मामले में दरोगा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर युवती का व्यवहार असामान्य लग रहा था.

वह चाकू लेकर घूम रही थी और बार-बार धमकियां दे रही थी, जिस कारण बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा. कोतवाल मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, संभव है सड़क पर ही किसी ने वीडियो बना लिया हो.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button