मनोरंजन

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. जहां फैंस इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है. इस फिल्म को प्री टिकट सेल में लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रह है. चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट कैसी है?

‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर ली है कमाई?
भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित नितेश तिवारी की दो-पार्ट वाली फिल्म का पहला पार्ट दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मंगलवार को, फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज से 15 दिन से भी पहले एडवांस बुकिंग शुरू कर दी, और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को अभी से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की प्री टिकट सेल की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक

  • ‘रामायण’ के गुरुवार सुबह 8 बजे तक 3 हजार 707 शोज के लिए 1.25 लाख टिकटों की प्री सेल हो चुकी है.
  • इसी के साथ इसने रिलीज के पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीटों के साथ 7.04 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ प्री टिकट सेल का कलेक्शन 5.12 करोड रुपये हुआ है.
  • फिल्म का हिंदी वर्ज़न 6.48 करोड़ (एडवांस का 92%) के साथ सबसे आगे है, और इसके बाद कन्नड़ वर्ज़न 40.95 लाख के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि तीसरे नंबर पर 15.88 लाख के साथ तेलुगू वर्जन है.
  • वहीं  नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) 22,808 टिकटों से 6.48 करोड़ की कमाई के साथ सबसे ऊपर है, वहीं इसके बाद मुंबई (1.32 करोड़) है.

‘रामायण’ के बारे में
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​व यश द्वारा प्रोड्यूस, ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नज़र आएंगे. फिल्म की स्टार कास्ट में भगवान हनुमान के किरदार में सनी देओल और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे के साथ-साथ कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं. भारतीय महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो भागों में बनी है, जिसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज़ होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button