उत्तर प्रदेशभारत

Ram Mandir Flag Hoisting Ceremony: अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो, राम मंदिर के शिखर पर फहराएंगे ध्वज

  • 25 Nov 2025 10:10 AM (IST)

    पीएम मोदी का रोड-शो शुरू

    अयोध्या में पीएम मोदी का रोड-शो शुरू हो गया है. पीएम रोड-शो करते हुए साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि परिसर तक जाएंगे.

  • 25 Nov 2025 10:07 AM (IST)

    विशेष तौर पर तैयार कराया गया ध्वज

    राम मंदिर के ऊपर फहराया जाने वाला भगवा ध्वज 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा है, जिसमें भगवान राम की वीरता का प्रतीक चमकता हुआ सूरज, ओम का निशान और कोविदार का पेड़ है. यह ध्वज मंदिर के शिखर पर पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर शैली में लहराएगा.

  • 25 Nov 2025 10:03 AM (IST)

    खासतौर पर की गई अयोध्या की साज-सज्जा

    अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर आज धर्म-ध्वज फहराया जाएगा. इस बड़े उत्सव के लिए रामनगरी को अलौकिक रूप से सजाया गया है. 20 नवंबर से ही वैदिक अनुष्ठान जारी हैं, जिसमें देश भर से आए 108 आचार्य भाग ले रहे हैं. अयोध्या से लेकर नेपाल के जनकपुर धाम तक सियाराम विवाह का उत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

  • 25 Nov 2025 10:02 AM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे अयोध्या

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड हो चुका है. एयरपोर्ट से पीएम सेना के हेलीकॉप्टर से साकेत कॉलेज जाएंगे, यही से पीएम रामजन्मभूमि तक डेढ़ किमी का रोड शो करेंगे. दोपहर साढ़े 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण किया जाएगा.



  • Show More

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button