मनोरंजन

Priyanka Chopra remembers father Ashok on death anniversary shares childhood photo

Priyanka Chopra Post: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वो कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं. प्रियंका के पापा को गए हुए 12 साल हो चुके हैं और वो उन्हें बहुत याद करती हैं. हर खास मौके पर प्रियंका अपने पापा को याद करती हैं. प्रियंका के पिता का निधन 2013 में कैंसर से हो गया था. पापा को याद करते हुए प्रियंका ने एक बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वो उनके साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं.

प्रियंका ने जो फोटो शेयर की है वो वेकेशन की लग रही है. जिसमें वो बर्फ में बैठकर अपने पापा के साथ एंजॉय कर रही हैं. दोनों के ही चेहरे पर एक क्यूट स्माइल है. जिसे हर कोई पसंद कर रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘आपको रोज याद करती हूं डैड.’ साथ ही पिंक हार्ट इमोजी पोस्ट की है.

प्रियंका चोपड़ा को आई पापा अशोक चोपड़ा की याद, शेयर की बचपन की फोटो

काम पर कर ली थी वापसी
बता दें प्रियंका ने पापा के निधन के कुछ दिन बाद ही काम पर वापसी कर ली थी. उन्होंने अपनी फिल्म मैरी कॉम की शूटिंग शुरू कर दी थी. इस रोल के लिए उन्हें फिजिकल पावर और इमोशनल डेप्थ की जरुरत थी. उन्होंने एक बार फिल्म फेस्टिवल में बताया था कि उन्होंने उस मुश्किल समय में खुद को कैसे संभाला था. उन्होंने कहा था- मैं अपने पिता के अंतिम संस्कार के चार दिन बाद काम पर वापस चली गई थी क्योंकि मुझे पता था मेरे पापा वो ही चाहते थे और मैंने अपना सारा दर्द उन फाइट सीन्स में लगा दिया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं. जब से फैंस को ये पता लगा है तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. वो एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी29 में नजर आएंगी. इस फिल्म में महेश बाबू अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. प्रियंका की आखिरी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक थी. उसके बाद से उन्होंने कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया था.

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी-जया प्रदा से करीना-प्रियंका तक, एक्ट्रेसेस के बीच हुई कैट फाइट

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button