मनोरंजन

Preity zinta donates 1 crore 10 lakhs for army widows and children after operation sindoor ipl punjab kings

Preity Zinta Donated For Army Families:बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा आईपीएल क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स की ओनर भी हैं और इन दिनों वे लगातार मैच के दौरान स्टेडियम में नजर आ रही हैं. वहीं अब प्रीति जिंटा ने आर्मी परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. एक्ट्रेस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सेना की विधवाओं और उनके बच्चों के लिए एक करोड़ से ज्यादा रकम दान की है.

प्रीति जिंटा ने आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) को ऑपरेशन सिंदूर के तहत 1.10 करोड़ रुपये का दान दिया है. एक्ट्रेस ने पंजाब किंग्स के सीएसआर फंड में अपने हिस्से से ये रकम डोनेट की है. जयपुर में एक इवेंट में साउथ वेस्ट कमान के सेना कमांडर, शप्त शक्ति AWWA की क्षेत्रीय अध्यक्ष और सेना परिवार शामिल हुए थे. जहां एक्ट्रेस ने इस नेक काम को अंजाम दिया.

‘बहादुर परिवारों को कुछ देना. सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है’
जयपुर में एक इवेंट के दौरान प्रीति जिंटा ने कहा- ‘इस दान का मकसद वीर नारियों को मजबूत बनाना और उनके बच्चों की एजुकेशन में मदद करना है. हमारे सशस्त्र बलों के बहादुर परिवारों को कुछ देना, सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है. हमारे सैनिकों के दिए गए बलिदानों का कभी भी सही मायने में भुगतान नहीं किया जा सकता है, लेकिन हम उनके परिवारों के साथ खड़े हो सकते हैं और उनकी आगे के सफर को सपोर्ट कर सकते हैं.’

प्रीति जिंटा ने आगे कहा- ‘हमें भारत के सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है और हम राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए उनकी कोशिशों के लिए अटूट सपोर्ट देते हैं. हम राष्ट्र और हमारे बहादुर बलों के साथ एकजुट हैं.’

प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर प्रीति जिंटा बहुत जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. वे सनी देओल के साथ फिल्म लाहौर 1947 में नजर आएंगी. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button