PM Modi Interaction With Children In Kalaburagi Karnataka Election 2023 | Video: बच्चों के बीच पहुंचे पीएम मोदी तो किसी ने कहा डॉक्टर बनेंगे तो किसी ने पुलिस, तो प्रधानमंत्री ने पूछा

PM Modi Karanataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक चुनाव को लेकर राज्य के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने मंगलवार (2 मई) को कलबुर्गी में बच्चों से मुलाकात की. वो बच्चों से मिलने के दौरान मजाकिया अंदाज में दिखे.
पीएम मोदी ने बच्चों से ऊंगली से कई आकृति बनाने को कहा. जिसे कि बच्चों ने करके दिखाया. वी़डिया में दिख रहा है कि इसके बाद पीएम मोदी ने बच्चों से सवाल किया कि वो क्या बनना चाहते हैं? इस पर एक बच्चे ने जवाब दिया कि वो डॉक्टर बनना चाहता है तो दूसरे ने कहा कि वो पुलिस वाला बनना चाहता है.
#WATCH | Karnataka: Prime Minister Narendra Modi had a light-hearted interaction with children in Kalaburagi earlier today, before the roadshow here. pic.twitter.com/HYOoei56xf
— ANI (@ANI) May 2, 2023
इस पर पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि क्या आपका प्रधानमंत्री बनने का मन नहीं करता तो एक लड़के ने कहा कि आपके जैसा बनने का मन करता है. बता दें कि उन्होंने बच्चों से बात कलबुर्गी में रोड शो करने से पहले की है.
मल्लिकार्जुन खरगे के गृह जिले में हुआ रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तरी कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह जिले कलबुर्गी में एक बड़ा रोड शो किया. खरगे को मोदी की तुलना एक “जहरीले सांप” से करने और उनके विधायक-पुत्र और पूर्व मंत्री प्रियंक खरगे के उन्हें नालायक करार देने के कुछ दिन बाद उनका का यह रोडशो हुआ है.
एक सजे-धजे खुले वाहन में सवार पीएम मोदी ने बीजेपी की भगवा टोपी पहन रखे थी और अपने गले में पीली शॉल लपेट रखी थी. उनके साथ कलबुर्गी से बीजेपी सांसद उमेश जाधव और केंद्रीय रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा भी थे.

