मनोरंजन

Neena Gupta Celebrated her birthday wearing gold Biscuit Bra With Metro In Dino Star Cast Anupam Kher Sara Got Trolled | गोल्ड ‘बिस्किट ब्रा’ पहन नीना गुप्ता ने सेलिब्रेट किया 66वां बर्थडे, हुईं ट्रोल, लोग बोले

Neena Gupta Trolled:  दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल डे को अपनी अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन डिनो की स्टार कास्ट और क्रू के साथ मनाया और बर्थडे केक भी काटा. इस दौरान  नीना ने एक स्टेटमेंट आउटफिट में खूब सुर्खियाँ बटोरीं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. और कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. हालांकि उनके फैंस फौरन उनके बचाव में उतर आए.

प्रेस इवेंट मे नीना ने गोल्ड बिस्किट ब्रा पहनकर काटा केक
दरअसल प्रेस इवेंट में नीना के साथ उनके मेट्रो इन दिनों के को-स्टार्स आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और निर्देशक अनुराग बसु भी शामिल हुए थे. जब ​​टीम मच अवेटेज रिलीज़ पर चर्चा कर रही थी, तो उस दौरान सभी की निगाहें नीना पर टिकी थीं. दरअसल इवेंट में नीना ने व्हाइट कलर का ‘रण काफ्तान’ पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक गोल्ड की ‘बिस्किट ब्रा’ पेयर की थी. ये आउटफिट उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के फैशन लेबल, हाउस ऑफ़ मसाबा से आया था.

रिविलिंग आउटफिट पहनने पर नीना गुप्ता हुईं ट्रोल
जहां फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके बेबाक फैशन सेंस की तारीफ़ की, वहीं कुछ उम्रवादी ट्रोल्स ने उनके लुक की आलोचना की और सुझाव दिया कि उन्हें “अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए,” एक के लिखा, “बुढापे की जवानी.” वहीं एक अन्य ने लिखा, “ इस उम्र में सठिया गई हो क्या.” एक और ने लिखा, ” अपनी उम्र का लिहाज करो.” 

गोल्ड 'बिस्किट ब्रा' पहन नीना गुप्ता ने सेलिब्रेट किया 66वां बर्थडे, हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'अपनी उम्र का लिहाज करो]गोल्ड 'बिस्किट ब्रा' पहन नीना गुप्ता ने सेलिब्रेट किया 66वां बर्थडे, हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'अपनी उम्र का लिहाज करो

फैंस ने किया नीना गुप्ता का सपोर्ट
 हालांकि फैंस तुरंत उनके बचाव में आ गए. एक यूजर ने लिखा, “आप महिलाओं से इतना आत्मविश्वासी होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं जब उन्हें हर तरफ़ से आलोचना का सामना करना पड़ता है।” एक अन्य ने कहा, “यहाँ स्किन शो और आत्मविश्वास की बात नहीं है. यह उनके अपने हिसाब से अपनी ज़िंदगी जीने के बारे में है, जो उन्हें पसंद है उसे पहनकर.” एक और ने लिखा, “अपनी जिंदगी आखिरी सांस तक जियो, जो चाहो पहनो, जो चाहो खाओ, जहां चाहो जाओ, बस एक ही जिंदगी है.” 

गोल्ड 'बिस्किट ब्रा' पहन नीना गुप्ता ने सेलिब्रेट किया 66वां बर्थडे, हुईं ट्रोल, लोग बोले- 'अपनी उम्र का लिहाज करो

मेट्रो इन दिनों कब होगी रिलीज
वहीं नीना गुप्ता की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जिसमें अनुपम खेर और नीना गुप्ता के बीच लव स्टोरी का हिंट मिला है, ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है. इसी के साथ बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 जुलाई को दस्तक देगी. 

ये भी पढ़ें:-अपने पिया रॉकी जायसवाल के नाम की मेहंदी हाथों में रचाकर खूब खुश दिखीं हिना खान, तस्वीरों में फ्लॉन्ट करती दिखीं डिजाइन

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button