उत्तर प्रदेशभारत

मुजफ्फरनगर डबल मर्डर केस: 15 साल बाद आरोपी को फांसी की सजा, ईंट से कुचलकर की थी मां-बेटे की हत्या

मुजफ्फरनगर डबल मर्डर केस: 15 साल बाद आरोपी को फांसी की सजा, ईंट से कुचलकर की थी मां-बेटे की हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में स्थित जिला न्यायालय ने 15 साल पूर्व एक महिला और उसके मासूम बेटे की हत्या के मामले में आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है. आरोपियों ने मां-बेटे की ईंट से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. कोर्ट ने आरोपी को आज फांसी की सजा सुनाते हुए 5 लाख रुपये के आर्थिक जुर्माना भी लगाया है.

जानकारी के मुताबिक, चरथावल थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी सुरेश चंद की 30 वर्षीय पत्नी राजेश देवी अपने एक 6 साल के मासूम बेटे हिमांशु के साथ 7 नवंबर 2011 को घर से रुड़की अपनी लड़की के घर जाने के लिए निकली थी. लेकिन इसके बाद वह अचानक से लापता हो गई थीं. 13 नवंबर को जंगल में दोनों मां बेटे के क्षत-विक्षित शव बरामद हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए जांच शुरू की.

प्रेमी ने की थी हत्या

पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस को मालूम हुआ कि बरेली जिले के रहने वाले रईस उर्फ जहूर हसन के साथ मृतका के अवैध संबंध थे, और वह रईस पर साथ रहने का लगातार दबाव बना रही थी. जिससे परेशान होकर रईस ने राजेश देवी और उसके मासूम बेटे हिमांशु को जंगल में ले जाकर ईट से पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी थी.

इस मामले में पुलिस ने उसी दौरान आरोपी रईस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वही शनिवार को अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या 3 ने इस मामले में अभियुक्त रईस को फांसी की सजा सुनाते हुए 5 लाख रुपये के आर्थिक दंड से दंडित करने का काम किया है, जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में आरोपी को जेल भेज दिया गया.

कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

जानकारी देते हुए सरकारी अधिवक्ता कुलदीप कुमार ने बताया कि यह मामला 13 नवंबर 2011 का है. एक महिला राजेश कुमारी जो सुरेश चंद की पत्नी थी. वह मजदूरी का कार्य करती थी यह अपने 5-6 साल के बच्चे के साथ अपनी लड़की के यहां रुड़की जाने के लिए आई थी. रास्ते में जो इसका प्रेमी है, रईस से संपर्क था. रईस के यहां वो मजदूरी का कार्य करती थी.

मृतका रईस के साथ शादी करने का दबाव बना रही थी. रईस ने जंगल में ले जाकर प्रहलाद के खेत में ईंट से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी और इसके साथ 5 साल का जो बच्चा था वह रोने लगा तो उसकी भी उसने पीट पीटकर हत्या कर दी थी.

इनपुट- रविंद्र सिंह/ मुजफ्फरनगर

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button