मनोरंजन

Theatre Releases This Week: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महाभिड़ंत! ‘राहु केतु’, ‘मायासभा’ समेत रिलीज होंगी ये फिल्में

सिनेमाघरों में मकर सक्रांति वीक में दर्शकों का हुजूम उमड़ने वाला है. इस हफ्ते थिएटर्स में कई शानदार कॉमेडी और एक्शन-थ्रिलर फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. राहु केतु, हैप्पी पटेल से लेकर बिहू अटैक और वन टू चा चा जैसी बॉलीवुड फिल्में इस फ्राइडे को बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी. वहीं मायासभा, द्रौपदी 2 से लेकर वा वाथियार तक इसी हफ्ते थिएटर्स में आ रही हैं.

वा वाथियार

  • वा वाथियार 14 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
  • कार्थी स्टारर इस तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म को नालन कुमारसामी ने डायरेक्ट किया है.
  • इस फिल्म में कृति शेट्टी और राजकिरण जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आएंगे.

द्रौपदी 2

  • तमिल ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म द्रौपदी 2 भी इसी हफ्ते रिलीज हो रही है.
  • मोहन जी क्षत्रिय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रिचर्ड ऋषि और रक्षणा इंदुसन मुख्य भूमिका में हैं.
  • ये फिल्म 15 जनवरी 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है.

राहु केतु

  • कॉमेडी फिल्म राहु केतु 16 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है.
  • फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे लीड रोल में दिखाई देंगे.

हैप्पी पटेल- खतरनाक जासूस

  • हैप्पी पटेल- खतरनाक जासूस को कवि शास्त्री ने डायरेक्ट किया है जिसमें वीर दास लीड रोल में दिखेंगे.
  • इस फिल्म में आमिर खान का डबल रोल देख को मिलेगा.
  • हैप्पी पटेल- खतरनाक जासूस 16 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी.

बिहू अटैक

  • बिहू अटैक भी 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
  • इस फिल्म में अरबाज खान, देव मेनारिया, डेजी शाह और राहुल देव जैसै कलाकार अहम रोल में होंगे.

मायासभा- द हॉल ऑफ इल्यूजन

  • मायासभा- द हॉल ऑफ इल्यूजन एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है.
  • ये फिल्म भी 16 जनवरी 2026 को ही थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.

वन टू चा चा चा

  • वन टू चा चा चा भी 16 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
  • इस फिल्म में आशुतोष राणा, ललित प्रभाकर और अनंत जोशी जैसे कलाकार अहम रोल में होंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button