pakistani legend shoaib akhtar in legal trouble defamation case filed pakistani tv personality shoaib akhtar news

Shoaib Akhtar Defamation Case: पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब अख्तर लीगल नोटिस भेजा गया है. वो मानहानि केस में फंसते हुए दिख रहे हैं, यहां तक कि उन्हें धमकी भी दी गई है. दरअसल क्रिकेट के बेहद लोकप्रिय इतिहासकार नौमान नियाज ने शोएब अख्तर पर बदनाम करने का आरोप लगाया है. नियाज के वकील ने अख्तर को कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें नियाज को ‘किट मैन’ कहने का मुद्दा उठाया गया है.
नौमान नियाज पाकिस्तान में एक बड़े टीवी चैनल में डायरेक्टर ऑफ स्पोर्ट्स रह चुके हैं और क्रिकेट की अच्छी समझ रखते हैं. शोएब अख्तर ने एक पॉडकास्ट पर कहा था कि, “डॉक्टर नौमान नियाज हमारी टीम के लिए बैग उठाया करते थे.” ये कई साल पुरानी बात हैं, जब शोएब अख्तर पाक टीम में खेला करते थे. नियाज उस समय डेटा एनालिस्ट के तौर पर पाक टीम के साथ जुड़े हुए थे.
अपडेट जारी है…



