विश्व

Pakistani Journalist Said Modi Alone Is Heavy On 10 Pakistani Prime Minister Video Viral | Viral Video: पाकिस्तानी पत्रकार बोला

Viral Video: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक पूरी दुनिया में है. दुश्मन देश पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं है. आए दिन पाकिस्तानी पीएम मोदी की तारीफ करते दिख जाते हैं. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी वायरल होती रहती हैं. एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. इस बार पाकिस्तानी पत्रकार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है. 

दरअसल, पाकिस्तान के जाने माने पत्रकार रऊफ कलसरा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह पीएम मोदी की तारीफ करते दिख रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अकेले मोदी दस पाकिस्तानी पीएम पर भरी हैं. पाकिस्तानी पत्रकार ये कहते हुए दिख रहे हैं कि पीएम मोदी खुद को मिलने वाले महंगे तोहफों को नीलाम करावा, उससे मिली रकम को लड़कियों के शिक्षा पर खर्च कर देते हैं लेकिन पाकिस्तान में अलग ही हाल है. यहां हुए पीएम खुद लूटने में व्यस्त रहे, उनके परिवार, रिश्तेदार के लोगों ने सब हड़प लिया.

शहबाज सरकार को जमकर कोस रहे हैं लोग 

इससे पहले भी पाकिस्तानी लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ कर चुके हैं और कह चुके हैं कि वो जो अपने देश के लिए कर रहे हैं, बहुत अच्छा कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की जनता शहबाज सरकार को जमकर कोस रही है. आर्थिक कंगाली के लिए देश के लोग शहबाज शरीफ को जिम्मेदार मान रहे हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तान हाल के दिनों में डिफाल्ट होने की कगार पर है.

यू-ट्यूबर ने भी की थी पीएम मोदी की तारीफ 

अभी हाल ही में यू-ट्यूबर सना अमजद ने जनता से पूछा था कि दुनिया के 120 देश अब चाहते हैं पीएम मोदी उन्‍हें लीड करें, इस पर उनका क्‍या कहना है? इस पर दो युवकों ने जवाब दिया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में अपना नाम बना लिया है. वह जिस तरह से देश की आबादी का नेतृत्‍व करते हैं, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है. 

ये भी पढ़ें: Titanic Submarine Accident: ‘मैंने उसे खतरनाक टाइटैनिक यात्रा पर जाने से मना किया था’, हैमिश हार्डिंग के दोस्त ने किया खुलासा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button