विश्व

Pakistan pm shehbaz sharif copy pm modi style visits pasrur military base tension on his face after operation sindoor

Shehbaz Sharif at Militry Airbase: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करते हुए पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बुधवार (14 मई 2025) को सियालकोट स्थित पसरूर छावनी पहुंच गए. यहां उन्होंने पीएम मोदी की स्टाइल में जवानों से बात की, लेकिन इस दौरान उनके चेहरे पर तनाव साफ-साफ दिखाई दे रहा था. जहां पीएम मोदी के चेहरे से आत्मविश्वास झलक रहा था तो वहीं शहबाज शरीफ हार के बाद बौखलाए हुए थे.

शहबाज शरीफ के साथ पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ समेत कई अधिकारी मौजूद थे. यह वही मिलिट्री बेस है, जिसे भारत ने जवाबी कार्रवाई के दौरान ध्वस्त कर दिया था. सियालकोट की पसरूर छावनी लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर है. शहबाज शरीफ जिस मिलिट्री बेस पर गए वहां पड़ा मलबा इस बात का सबूत है कि भारतीय सेना ने यहां तबाही मचाई थी.

आदमपुर एयरबेस गए थे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वायुसेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश सशस्त्र बलों का आभारी रहेगा. भारत माता की जय घोष की ताकत दुनिया ने देखी है और निर्दोषों का खून बहाने का एक ही अंजाम महाविनाश है.

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को काफी नुकसान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की ओर से की गई कार्रवाई में पाकिस्तान की सेना को भारी नुकसान हुआ है. इसमें उसके 35 से 40 सैनिकों की मौत हुई. 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक कर आतंकी के 9 ठिकानों को भी ध्वस्त किया.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया, साथ ही उनके कई ठिकानों को भी नेस्तनाबूद किया गया. इस ऑपरेशन में तीन कुख्यात आतंकवादी युसुफ अजहर, अब्दुल मलिक राऊफ और मुदस्सिर अहमद को भी ढेर किया गया, जो लंबे समय से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय थे. इनकी तलाश भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से थी. ये आईसी-814 हाईजैक और पुलवामा हमले में शामिल थे.

यह भी पढ़ें- टूट गया पाकिस्तान! बलोच नेता का बड़ा दावा- ‘बलूचिस्तान अब PAK का हिस्सा नहीं’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button