team india poor test record after gautam gambhir became head coach gautam gambhir coaching stats

India Coach Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है. शुभमन गिल नए भारतीय टेस्ट कप्तान बन चुके हैं, लेकिन वो कप्तानी की पहली परीक्षा में फेल हुए हैं. लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बचाव किया है. गौतम गंभीर की कोचिंग के अंडर टीम इंडिया ने अब तक तीन टेस्ट सीरीज जीती हैं, जिनमें उसका रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है. यहां जानिए, हेड कोच गंभीर के अंडर भारतीय टीम का टेस्ट फॉर्मेट में रिपोर्ट कार्ड कैसा रहा है?
टेस्ट में गौतम गंभीर का कोचिंग का रिपोर्ट कार्ड
गौतम गंभीर को 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के हेड कोच का पदभार सौंपा गया था. उसके बाद टीम इंडिया ने अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उसे सिर्फ 3 जीत नसीब हुई हैं, 7 मुकाबलों में हार मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा था. गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने सिर्फ एक सीरीज जीती है, जो बांग्लादेश के खिलाफ आई थी.
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद न्यूजीलैंड टीम इंडिया को उसी के घर में आकर क्लीन स्वीप कर चुकी है. साल 2000 के बाद न्यूजीलैंड ऐसी पहली टीम बनी थी, जिसने भारत को उसी के घर में किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो. उसके बाद भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से हार झेलनी पड़ी. इन्हीं 2 टेस्ट सीरीज को हारने का नतीजा था कि भारत 2025 का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल नहीं खेल पाया.
यह भी गौर करने वाला विषय है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट में हराने के बाद टीम इंडिया कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. अब भारत और इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाना है.
यह भी पढ़ें:
148 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टीम इंडिया के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड



