मनोरंजन

‘अनुपमा’ का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा

टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों भावनाओं का तूफान देखने को मिल रहा है. कहानी ने ऐसा मोड़ ले लिया है, जहां खुशियों के बीच डर और शक की परछाई भी साफ नजर आ रही है. एक तरफ घर में नवजात बच्ची के आने से रौनक है, तो दूसरी ओर एक भविष्यवाणी ने सबकी नींद उड़ा दी है. इसके बाद अनुपमा सबसे ज्यादा टूटती नजर आती हैं, जिनके दिल में एक अजीब सा डर बैठ चुका है.

अनुपमा को आया डरावना सपना 

एपिसोड की शुरुआत अनुपमा के एक डरावने सपने से होती है. वह देखती हैं कि प्रार्थना अपनी नवजात बेटी के साथ जान देने जा रही है. यह सपना उन्हें अंदर तक हिला देता है. वह घबराकर उठती हैं और सोचती हैं कि आखिर ऐसा सपना क्यों आया? क्या यह किसी अनहोनी का संकेत है? उधर घर में बच्ची के रोने से सभी की नींद खुल जाती है. जहां कुछ लोग बच्चे की किलकारियों से भावुक हो रहे हैं, वहीं माही नींद खराब होने पर चिढ़ी हुई दिखती है. अंश पूरी कोशिश करता है कि बच्ची शांत हो जाए, ताकि प्रार्थना आराम कर सके. वे वही लोरी गाते हैं जो कभी अनुपमा अंश को सुनाया करती थी. यह पल अनुपमा के लिए बेहद भावुक कर देने वाला होता है. लेकिन सपना अब भी उनके मन से नहीं निकलता.

अनुपमा से वसुंधरा ने छीन ली बच्ची 

अगले दिन घर में नामकरण से जुड़ी पूजा रखी जाती है. पंडित बच्ची की कुंडली देखकर बताते हैं कि उसका भविष्य उज्ज्वल है, लेकिन आने वाले 72 घंटे बहुत नाजुक हैं. वह चेतावनी देते हैं कि बच्ची को ऐसे व्यक्ति से दूर रखना होगा, जिसने जीवन में बहुत दुख झेले हों और जिनके रिश्ते बार-बार टूटे हों. यह सुनते ही माहौल बदल जाता है. वसुंधरा तुरंत बच्ची को अनुपमा की गोद से छीन लेती हैं. उन्हें लगता है कि पंडित का इशारा अनुपमा की ओर है. लीला इसका विरोध करती हैं, लेकिन वसुंधरा डरी हुई हैं. वह कहती हैं कि बच्ची का जन्मदिन अनुपमा से मिलता है और वह नहीं चाहतीं कि उसकी किस्मत भी वैसी ही हो. यह सुनने के बाद अनुपमा चुपचाप खड़ी रह जाती हैं. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button