खेल

NZ के खिलाफ 5वें टी20 में हार, किसके सिर फूटा ठीकरा; श्रेयस अय्यर का आया बयान

टीम इंडिया ने रविवार (01 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां टी20 गंवा दिया. 191 रनों का पीछा करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड ने सिर्फ 18 ओवर में जीत दर्ज कर ली. यह भारत के लिए वाकई शर्मनाक हार रही. मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया कि उनकी टीम को कहां मजबूती की जरूरत है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सीखने को काफी कुछ मिला. 

अय्यर ने फील्डिंग और गेंदबाजी में सुधार को लेकर बात की. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि शुरुआती तीन मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज जीत ली थी, लेकिन आखिरी दोनों मैचों में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए बाजी मारी. सीरीज 3-2 से भारत के नाम रही. 

फील्डिंग और गेंदबाजी में बेहतर की जरूरत 

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अय्यर ने कहा, “हम गेंदबाजी और फील्डिंग में और बेहतर कर सकते थे. हमारी फील्डिंग थोड़ी ढीली रहा लेकिन यह सीखने का शानदार अनुभव था. विदेश में आकर, न्यूजीलैंड में अलग-अलग परिस्थितियों और मैदानों पर खेलने से हमें काफी कुछ सीखने को मिला. यह हमारे लिए सीखने का शानदार मौका रहा.”

आखिरी 2 मैचों में किया प्रयोग

अय्यर ने कहा, “शुरुआती तीन मैच ने हमारे लिए लय तय की. इसके बाद आखिरी दो मुकाबलों में मुझे लगा कि हम ऐसी स्थिति में थे जहां हम कुछ प्रयोग करना चाहते थे और खुद को थोड़ी ज्यादा चुनौती देना चाहते थे.  आज इसके लिए सही मौका था और जाहिर है कि हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, यह हमारे लिए सीखने का अच्छा अनुभव रहा.”

सुधार की गुंजाइश पर क्या बोले?

अय्यर ने आगे कहा, “मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता क्योंकि हमें अब वनडे मैच खेलने हैं लेकिन खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं. जब आप विदेश दौरे पर जाते हैं तो खेल के अलग-अलग पहलुओं में आपको अलग-अलग मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. जितना ज्यादा आप इन मुश्किलों का डटकर सामना करते हैं, उतना ही बेहतर होता जाता है.”

 

यह भी पढ़ें: Watch: टी20 सीरीज जीतकर श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी को सौंपी ट्रॉफी, जीत लिया दिल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button