जुर्म

Nikki Yadav Murder Case A Case Registered Against Accused Sahil Father The Plan Was To Show The Murder As A Road Accident Ann

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस को अब तक इस मामले में कोई ठोस सबूत और सटीक एंगल नही मिल रहा है. साहिल ने पूछताछ के दौरान कई नए राज खोले हैं, जिसे जान आप भी दंग रह जाऐंगे. बता दें कि निक्की यादव हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी साहिल की रिमांड दो दिन बढ़ा दी गई है. क्राइम ब्रांच की रिमांड के दौरान आरोपी रोज़ एक नए खुलासे कर रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में साहिल ने बताया कि निक्की को मौत के घाट उतारने से पहले उसे चलती गाड़ी से धक्का देने का प्लान था. 

मर्डर को सड़क हादसा दिखाने का था प्लान
साहिल ने पूछताछ में बताया कि हत्या से पहले जब वो और निक्की गाड़ी में निकले रहे थे. उस समय उसने ऐसा प्लान बनाया था कि गाड़ी से उसे धक्का दे दिया जाए. उसने बताया कि ऐसा करने से लगेगा कि ये मौत एक रोड एक्सीडेंट में हुई है. लेकिन ऐसा हो नहीं सका फिर उसने निगमबोध घाट में हत्या की वारदात को अंजाम दिया. 

निक्की यादव हत्याकांड के खुलासे में आरोपी साहिल के पिता के पिता ने कहा कि उनको इसका कोई पछतावा नहीं है. बता दें कि साहिल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने साहिल के पिता, कजिन और उसके दोस्तो को भी गिरफ्तार किया है.

साहिल के पिता को हुई थी जेल
पुलिस ने बताया कि साहिल के पिता वीरेंद्र पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें से एक हत्या का मामला भी है. इस मामले में उसे जेल भी भेजा गया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक निक्की यादव हत्या करने से पहले साहिल के पिता को सब पता था और उसने साहिल का पूरा साथ दिया. 

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब साहिल के पिता से पूछताछ की गई तो उसको निक्की की हत्या का कोई मलाल नही था. उसने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी भी तरह से निक्की को रास्ते से हटाना था. 

साहिल के मौसी के बेटे पर दर्ज है मुकदमा
क्राइम ब्रांच की टीम ने साहिल की मौसी के लड़के नवीन को भी गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने बताया कि उस पर भी 354 का मुकदमा कंझावला थाने में दर्ज़ है. जब साहिल ने निक्की की हत्या की थी, तब इसने सबसे पहले अपने कजिन नवीन को ही बताया था. जिसके बाद वह सीधा अपने ढाबे पर पहुंचा उसके बाद इन सबने बॉडी फ्रिज़ में रख दी. साहिल की शादी के बाद में इसको ठिकाने लगाने की तैयारी शुरू करनी थी. लेकिन ये सभी अपने प्लान में कामयाब नहीं हो पाए.

ये भी पढ़ें- Raipur Viral Video: हाथ में गंडासा लिए खून से सनी नाबालिग लड़की को लेकर सड़कों पर घूमता रहा शख्स, पढ़ें दरिंदगी की पूरी कहानी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button