Navya Naveli Show what the hell navya episode jaya and shweta bachcha teaches their way of upbringing childrens

What the Hell Navya: नव्या नवेली अक्सर सोशल मीडिया पर अपने शो वॉट द हेल नव्या को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. नव्या हर बार बच्चन परिवार की प्राइवेट लाइफ को लेकर नए- नए कंटेंट के साथ व्यूवर्स को एंटरटन करती हैं. या फिर कह सकते हैं कि नव्या ने व्यूवर्स की स्टार्स के बारे में सब कुछ जानने की नव्स पकड़ ली है. इस शो में अब तक हम जान चुके हैं बच्चन परिवार कैसे रहता है. उनके घर में क्या रूल्स फॉलो किए जाते हैं. फैमिली ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर में क्या खाती हैं. इस बार के एपिसोड में नव्या ने बच्चन परिवार की परवरिश को लेकर बात की है.
ओवर प्रोटेक्टिव थे जया और अमिताभ बच्चन
वॉट द हेल नव्या के इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और उनकी बेटी श्वेता बच्चन नजर आईं. एपिसोड की शुरुआत में जया बच्चन ने बताया कि हम अपने बच्चों को लेकर खूब प्रोटेक्टिव थे. जया ने कहा- हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हमें भी इसी तरह बड़ा किया गया था. श्वेता की तरफ इशारा करते हुए जया ने कहा – तुम लोग अपने बच्चों की परवरिश अलग तरीकों से करोगे.
बच्चों को छूट देनी है जरूरी
इस पर जया की बेटी श्वेता ने कहा- मुझे लगता है कि कई बार हम लोगों को देखकर चीजें सही से नहीं सीख पाते हैं. उन्होंने कहा – कई बार बच्चों को जरूरत होती है कि मां पिता की छूट की. ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे को अपनी गलती से सीखना ज्यादा अच्छे से समझ में आता है. इसके आगे श्वेता ने कहा – माता पिता को जरूरत है कि वो अपने बच्चों को गलतियां करने की आजादी दें. श्वेता के मुताबिक अपनी गलती से जो सीख मिलती है वो जिंदगी भर याद रहती हैं.
बता दें कुछ ही समय पहले नव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बच्चन परिवार के साथ अपनी होली सेलिब्रेशन तस्वीरें शेयर की थीं. नव्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिंव रहती हैं. उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी तगड़ी है. इंस्टाग्राम पर नव्या को 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं



