विश्व

शहबाज सरकार की खुली पोल… पाकिस्तान में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी

भारत विरोधी आतंकी संगठनों पर लगाम लगाने और उन्हें खत्म करने के पाकिस्तान के दावों की पोल खुल गई. खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी जिले और सिंध प्रांत के नवाबशाह जिले से ऐसी तस्वीरें सामने आई है, जिसने शहबाज शरीफ को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया. इन जगहों पर वैश्विक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने अपने झंडे और आतंकियों के साथ सड़को पर भारत विरोधी रैलियां निकाली. इतना ही नहीं खैबर पख्तूनख्वाह और सिंध प्रांत की पुलिस इन आतंकियो को सुरक्षा देती नजर आई.

जैश के आतंकियों की खैबर पख्तूनख्वा में रैली

एबीपी न्यूज के पास इस रैली से जुड़ी एक्सक्लूसिव तस्वीरें हैं. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चारसद्दा जिला मुख्यालय पर जैश-ए-मोहम्मद के लगभग 150 से ज्यादा ट्रेंड आतंकी और कमांडर खुलेआम सड़कों पर जैश का झंडा लेकर सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ रैली निकालते हुए नजर आए. साथ ही वीडियो में जैश के कमांडर ने अपने आतंकियों को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

सिर्फ खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चारसद्दा से ऐसी 10 से ज्यादा वीडियो में जैश ने अपनी भारत विरोधी रैली में छोटे बच्चे के हाथ में नक़ली बंदूक पकड़ा कर अपना आतंकी संदेश देने की कोशिश की. जैश-ए-मोहम्मद की इस रैली को सुरक्षा देते खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की पुलिस भी साफ-साफ तस्वीरों में कैद हुई. शहबाज सरकार की खुली पोल... पाकिस्तान में जैश के आतंकियों का खुल्लम खुल्ला रोड शो, भारत के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी

पाकिस्तान की पुलिस आतंकियों की सुरक्षा में लगी रही

खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के चारसद्दा इलाके के अलवा जैश-ए-मोहम्मद ने स्वाबी जिले के टोपी शहर में भी भारत विरोधी रैली निकाली. हालांकि इस रैली में आतंकियों के हाथों में चारसद्दा की तरह जैश के झंडे नहीं मौजूद थे, लेकिन रैली में आगे-आगे चल रहे स्पीकर पर जैश का झंडा लगा हुआ था और जैश की इस रैली को भी पाकिस्तान की पुलिस सुरक्षा दे रही थी.

हर साल 5 फरवरी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर  में जैश ए मोहम्मद इस तरह की भारत विरोधी रैली खुलेआम निकालता था, लेकिन पिछले साल अगस्त में ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस आतंकी संगठन ने अपने ट्रेनिंग कैंप और आतंकियों को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शिफ्ट कर दिया. जैश ने ऐसा भारत की नजर से बचाने के लिए किया था और आज 5 फरवरी को इसके सबूत भी दिखे.

सिंध प्रांत में आतंकियों का रोड शो

खैबर पख्तूनख्वा के अलावा जैश-ए-मोहम्मद ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर में भी अपने झंडों के साथ रोड शो निकाला. जैश के आतंकी सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर की मोहनी बाजार में सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ रोड शो निकाल रहे हैं. नवाबशाह पिछले साल नवंबर से जैश का नया केंद्र बना है क्योंकि मौलाना मसूद अजहर पिछले 3 महीने से नवाबशाह की गुलाम रसूल कॉलोनी में स्थित जैश जामिया खदीजा उल तूबा में भारत की नजर से बचने के लिए रह रहा है. 

इमरान खान की पार्टी का बड़ा आरोप

यह हाल तब है जब पाकिस्तान दुनिया को दिखाने के लिए जैश-ए-मोहम्मद को 14 जनवरी 2002 से ही प्रतिबंधित आतंकी संगठन की सूची में शामिल कर चुका है. इतना ही नहीं खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार है और उसका मौजूदा मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और पूर्व मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर खुद कई बार आरोप लगा चुका है कि ISI और सेना आतंकियों को प्रांत में बसा रही है.

आज जिस तरह से सोहेल अफरीदी के शासित प्रांत की पुलिस खुद जैश-ए-मोहम्मद का झंडा उठाए आतंकियों को सुरक्षा देती दिखी. इससे ये साफ है कि पाकिस्तान में चाहें नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग हो या इमरान ख़ान की पार्टी PTI या फिर बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी सभी भारत विरोधी आतंकियों के साथ खड़ी भी हैं और उन्हें सुरक्षित रखने का हर एक प्रयास कर रही हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button