उत्तर प्रदेशभारत

खेसारी लाल यादव और नेहा सिंह राठौड़ पर विवादास्पद बयान… कानपुर डीएम का फेक पोस्ट वायरल; जांच के आदेश

खेसारी लाल यादव और नेहा सिंह राठौड़ पर विवादास्पद बयान… कानपुर डीएम का फेक पोस्ट वायरल; जांच के आदेश

कानपुर में फर्जीवाड़ा का एक नया मामला सामने आया है. फेसबुक पर एक फर्जी पोस्ट की गई है. यह पोस्ट डीएम कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह की फोटो और उनके नाम से की गई है. वहीं इस पोस्ट के बाद प्रशासनिक विभाग में हड़कंप मच गया. डीएम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज जांच करने के आदेश दिए हैं.

फेसबुक पर द न्यूज इन के नाम से एक पेज है. पेज पर तकरीबन ढाई मिलियन फॉलोअर्स हैं. इस पेज से एक फर्जी पोस्ट की गई है, जिसमें नेहा सिंह राठौर और खेसारी लाल यादव के नाम का जिक्र है. सबसे बड़ी बात यह है कि पोस्ट में इस बयान को डीएम कानपुर जितेंद्र प्रताप सिंह का बताया गया है और उनकी फोटो भी लगाई गई है.

क्या लिखा है पोस्ट में?

पोस्ट में लिखा है कि नेहा सिंह राठौर की इतनी घनघोर बेईज्जती. वह भी उस पार्टी के विधायक प्रत्याशी खेसारी लाल यादव द्वारा जिस पार्टी के मालिक की चाटुकारिता करके नेहा सिंह राठौड़ का घर चलता है. पोस्ट में लिखा है कि खेसारी लाल यादव कह रहे हैं कौन है ये नेहा सिंह राठौड़ ? होगा कोई आदमी यूट्यूबर नेहा राठौर तुम्हारी पार्टी का व्यक्ति ही तुम्हारी इतनी बेइज्जती कर रहा है, तुमको आदमी बोल रहा है, तुमको जानता तक नहीं है.

डीएम ने कहा, फेक है पोस्ट

इस मामले में डीएम कार्यालय की तरफ से बताया गया कि यह पोस्ट फर्जी है और इस तरह का कोई बयान डीएम की तरफ से नहीं दिया गया है. इस फर्जी पोस्ट की जानकारी मिलते ही डीएम कार्यालय की तरफ से फेक न्यूज का फॉर्मेट जारी किया गया है.

इसके साथ ही डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं. यह पोस्ट जिस पेज पर पोस्ट की गई है. उस पेज के ढाई मिलियन फॉलोअर्स हैं. पुलिस इस फेक पोस्ट मामले की पूरी जांच कर रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button