मनोरंजन

Chhaava Box Office Collection Day 44 vicky kaushal movie earns 465 percent of its budget on forty forth day before sikandar

Chhaava Box Office Collection Day 44: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा को रिलीज हुए आज 44वां दिन है. करीब डेढ़ महीने तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद फाइनली आज छावा के लिए आखिरी दिन है जब उसकी कमाई उतनी ही बेहतर होगी जितनी पिछले कुछ दिनों से हो रही है. हालांकि, कल 30 मार्च से सिकंदर के आ जाने के बाद फिल्म के शो भी घट जाएंगे और जाहिर है कमाई भी.

हालांकि, बेहतरीन कमाई के लिहाज से अगर आज आखिरी दिन माना जाए तो भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म के आज के बिजनेस से जुड़े जो शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं उनके हिसाब से फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 5 हफ्तों में 585.81 करोड़ और सैक्निल्क के मुताबिक, छठवें हफ्ते में 16.3 करोड़ का कलेक्शन करते हुए 602.11 करोड़ रुपये बटोरे. इस कमाई में हिंदी और तेलुगु दोनों वर्जन से हुई कमाई शामिल है.

फिल्म ने 43वें दिन 1.09 करोड़ और आज 4 बजे तक 0.57 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 603.77 करोड़ रुपये कमा चुकी है. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.


एल2: एम्पुरान पर भी भारी पड़ रही छावा

साउथ फिल्म एल2: एम्पुरान 27 मार्च को मलयालम और हिंदी समेत कई दूसरी भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है. फिल्म ने धाकड़ कमाई की है उसके बावजूद फिल्म का हिंदी से शुरुआती 2 दिनों का कलेक्शन छावा से कम रहा. फिल्म ने पहले दिन हिंदी से 50 लाख और दूसरे दिन सिर्फ 50 लाख कमाए. जबकि इन्हीं दिनों में छावा की कमाई 1 करोड़ से ज्यादा रही.

छावा के बारे में

लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म को 130 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म के बजट और कमाई के बीच का फर्क देखें तो फिल्म ने प्रोडक्शन कॉस्ट का करीब 465 प्रतिशत हिस्सा निकाल लिया है. फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा अहम भूमिकाओं में हैं.

और पढ़ें: शाहिद कपूर ने बेटे को साइकिल सिखाने के लिए अपनाई ट्रिक, तौलिये से ऐसे लिया था पकड़



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button