खेल

CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित

IPL 2026 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच खेला जाएगा. LSG की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन चेन्नई को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा. जाहिर है, लखनऊ के पास खोने को कुछ नहीं है, लेकिन उसके पास फिलहाल यह ताकत है कि वह अपने साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स को भी ले डूब सकती है.

चेन्नई सुपर किंग्स 11 मैच खेल चुकी है, जिनमें 6 जीत के बाद उसके 12 अंक हैं. सीएसके की टीम अभी पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +0.185 का है. यहां समझ लीजिए चेन्नई के प्लेऑफ में जाने का पूरा गणित. क्या लखनऊ को हराकर चेन्नई प्लेऑफ में चली जाएगी? दूसरी ओर क्या हारने पर उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ेगा?

CSK के प्लेऑफ में जाने का समीकरण

चेन्नई सुपर किंग्स के अभी तीन मैच बचे हैं. मौजूदा पॉइंट्स टेबल में वह 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. अगर सीएसके को लखनऊ के हाथों हार मिलती है, तो भी वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं होगी. LSG के खिलाफ हार की स्थिति में चेन्नई अधिकतम 16 अंकों तक पहुंच सकती है. मगर 16 अंकों की स्थिति में उसे अन्य मैचों के परिणामों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा.

वहीं लखनऊ के खिलाफ अगर चेन्नई की टीम बाजी मार लेती है, तो उसके 14 अंक हो जाएंगे. उसके बाद भी CSK के 2 मुकाबले बचे होंगे, जिन्हें जीतकर वह 18 पॉइंट्स तक पहुंच कर आसानी से प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है. साफ-साफ शब्दों में बताएं तो लखनऊ के खिलाफ हार से चेन्नई बाहर नहीं होगी, लेकिन उसकी प्लेऑफ की राह कठिन जरूर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

सिंपल कैच छोड़कर नमन धीर ने बनाया ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, सबसे खराब फील्डर होने का लगा दाग!

वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए में मिली जगह तो भावुक हुए संजीव गोयनका, बोले- ‘इतने कम टाइम में…’

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button