मनोरंजन

Mithi River Mony Laundering scam ED raids Housefull 5 actor Dino Morea house know details

Mihi River Scam:  बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर चर्चा में हैं. इन सबके बीच वे कथित मीठी नदी डिस्टिलिंग स्कैम से जुड़ी 65 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग जांच में प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में हैं. शुक्रवार को ईडी ने मुंबई और केरला समेत 15 जगहों पर रेड डाली. जिन परिसरों की तलाशी ली गई उनमें बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया, बीएमसी के असिस्टेंट इंजीनियर प्रशांत रामुगाड़े और कई ठेकेदारों के आवास शामिल हैं.

डिनो मोरिया से मामले मे दो बार EOW कर चुकी है पूछताछ
बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सहयोगी अभिनेता डिनो मोरिया से पहले ईओडब्ल्यू ने दो बार पूछताछ की थी.  ईडी अब अवैध धन के फ्लो का पता लगाने के लिए छापेमारी के दौरान जब्त किए गए फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स और दूसरे मैटिरियल्स को रिव्यू कर रही है. बता दें कि ईडी का ये रेड प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंह एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत डाली गई है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई.

ईओडब्ल्यू ने पहले बीएमसी अधिकारियों और ठेकेदारों सहित 13 लोगों के खिलाफ मीठी नदी स्कैम मामले को लेकर मामला दर्ज किया था. वहीं ईडी को संदेह है कि विशेष ड्रेजिंग इक्यूपमेंट्स किराए पर लेने के टेंडरों में सेलेक्टेड सप्लायर्स को फायदा पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था, जिसके .चलते बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को भारी नुकसान हुआ. मीठी नदी, जो मुंबई से होकर अरब सागर में गिरती है, लंबे समय से गाद और बाढ़ की समस्या से जूझ रही है.

 

ये भी पढ़ें:-Panchayat 4: ‘पंचायत 4’ की रिलीज से पहले मेकर्स का बड़ा ट्विस्ट, तय तारीख से पहले देखना चाहते हैं सीरीज तो करना होगा ये काम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button