मनोरंजन

Mirzapur The Movie Release Date: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का अब बड़े पर्दे पर दिखेगा भौकाल, जानें- किस तारीख सिनेमाघरों में दे रही दस्तक

भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइज़ी ‘मिर्ज़ापुर’ अब फिल्म अब बड़े पर्दे पर आ रही है. दरअसल अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट  ‘मिर्जापुर  द मूवी’ ला रहे हैं. यह फिल्म मिर्ज़ापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी.  एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. मेकर्स ने अब इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. जानते हैं  ‘मिर्जापुर  द मूवी’ कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी? 

‘मिर्जापुर  द मूवी’ की थिएटर रिलीज डेट हुई अनआउंस
भारत की सबसे आइकॉनिक OTT फ्रैंचाइजी अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. मेकर्स ने आज मिर्जापुर: द मूवी की थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. ये फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़ा स्केल है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फज़ल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया की भी मच अवेटेड वापसी हो रही है. पहली बार मिर्ज़ापुर की कल्ट कहानी सिनेमाघरों में उतरेगी और इस तरह से ये अपने फैंस को एक जबरदस्त बिग-स्क्रीन एक्सपीरियंस देने वाली है.

मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट अनआउंस करते हुए कैप्शन में लिखा है, ” अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर, देखिए मिर्जापुर द मूवी  4 सितंबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में

 

फिल्म की अन्य स्टार कास्ट
फिल्म में इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, एक एक्सल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button