मनोरंजन

10 साल से सिंगल हैं एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट संग तलाक से टूटी एक्ट्रेस, छलका दर्द

हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जोली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कौचर’ के प्रमोशन में बिजी हैं. एंजेलिना अपनी प्राइवेट लाइफ को  हमेशा लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं, लेकिन ब्रैड पिट से उनका हाई-प्रोफाइल तलाक कई सालों तक सुर्खियों में बना रहा. इसी बीच हाल ही में एंजेलिना ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. 

10 साल से सिंगल हैं एंजेलिना जोली
फिल्म ‘कौचर’ के प्रमोशन के दौरान याहू इंटरटेनमेंट संग बातचीत में एंजेलिना जोली ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. एंजेलिना ने बताया कि उन्होंने ब्रैड पिट से तलाक के बाद उन्होंने किसी को डेट नहीं किया है. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं सोचती हूं कि मुझे फिर से जीना होगा, फिर से आज़ाद होना होग. किसी तरह जिंदगी ने मुझे थोड़ा तोड़ दिया है.’

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो अपनी बेटियों की वजह से हर दिन कुछ नया सीख रही हैं. उन्होंने कहा कि अब जब उनकी बेटियां बड़ी हो रही हैं, तो वे उनसे एक यंग वुमेन की तरह बातचीत करती हैं, जिससे उन्हें ये समझने में मदद मिलती है कि वो अपने बच्चों के लिए क्या चाहती हैं और क्या नहीं. 

ये भी पढ़ेंः नागा चैतन्य बनने वाले हैं पिता? एक्स वाइफ सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच नागार्जुन का बयान वायरल

एंजेलिना ने कहा, ‘मैं देख रही हूं कि मैं अपनी बेटियों के लिए क्या चाहती हूं और क्या नहीं चाहती कि वे खो दें. यह मुझे याद दिला रहा है कि शायद मैंने खुद क्या खो दिया था. मुझे लगता है कि किसी तरह वे मुझे मेरे पुराने रूप की तरफ वापस ला रही हैं.’ 

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की लव स्टोरी
बता दें, एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की लव स्टोरी हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कहानियों में से एक रही है. दोनों की मुलाकात साल 2004 में फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद वे हॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में शामिल हो गए. डेट करने के बाद दोनों ने साल 2014 में फ्रांस स्थित अपने एस्टेट में शादी की थी. कपल के छह बच्चे हैं. 

हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2016 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद उनकी तलाक की कानूनी लड़ाई कई सालों तक चली और आखिरकार दिसंबर 2024 में उनका तलाक फाइनल हुआ.

ये भी पढ़ेंः एक्टिंग छोड़ फूड ब्लॉगर बन गई हैं नेहा शर्मा? ‘क्रूक एक्ट्रेस ने रूमर्स पर यूं किया रिएक्ट

जहां एंजेलिना ने तलाक के बाद से खुद को सिंगल बताया है, वहीं ब्रैड पिट आगे बढ़ चुके हैं और वो इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड इनेस डी रामोन को डेट कर रहे हैं. दोनों के 2022 से साथ होने की खबरें हैं और माना जा रहा है कि वे जल्द शादी भी कर सकते हैं. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button