मनोरंजन

Mardaani 3 BO Day 14: ‘मर्दानी 3’ ने तीसरे थर्सडे भी किया कमाल, कर डाली तगड़ी कमाई, जानें- हिट होने के लिए चाहिए कितने करोड़?

वाईआरएफ की एक्शन थ्रिलर ‘मर्दानी 3’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर  ‘बॉर्डर 2’ के तूफ़ान के बीच भी मजबूत दावेदारी दिखा रही है. रानी मुखर्जी स्टारर ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है और हर दिन शानदार कलेक्शन कर रही है. पहले वीक में अच्छी कमाई करने के बाद रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी इसने हर दिन करोड़ों छापे हैं. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के दूसरे गुरुवार यानी 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘मर्दानी 3’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब दम दिखाया है. यह कॉप ड्रामा भले ही रिकॉर्ड नहीं बना रही हो, लेकिन यह लगातार अपनी कमाई बढ़ा रही है और अब इसने सक्सेसफुली रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘मर्दानी 3’ ने पहले हफ्ते में 26.3 करोड़ कमाए थे. इसके बाद 8वें दिन इस फिल्म ने 1.85 करोड़, 9वें दिन 3.5 करोड़, 10वें दिन 4.25 करोड़, 11वें दिन 1.2 करोड़ औप 12वें दिन 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद 13वें दिन फिल्म ने 1.1 करोड़ कमाए.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 1.10 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की 14 दिनों की कुल कमाई अब 40.90 करोड़ रुपये हो गई है.

‘मर्दानी 3’ की 14वें दिन ऑक्यूपेंसी कितनी रही?
बता दें कि 14वें दिन ‘मर्दानी 3’ की मॉर्निंग शोज में ऑक्यूपेंसी 6.42 फीसदी दर्ज की गई थी. वहीं दोपहर के शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 9.02 प्रतिशत रही और इवनिंग शोज में ऑक्यूपेंसी 8.23 प्रतिशत और रात के शो में जीरो फीसदी रही.

क्या मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर सफल हो सकती है?
रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म कथित तौर पर 60 करोड़ के बजट में बनी है. ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ से ज्यादा ही कमाई कर रही है. वहीं पहले बॉर्डर 2, फिर वध 2 से मुकाबला कर रही ‘मर्दानी 3’ के लिए अब नई कंप्टीशन के तौर पर शुक्रवार से शाहिद कपूर स्टारर ओ’रोमियो भी आ गई है. ऐसे में अब फिल्म की कमाई पर असर पड़ना लाजमी है.

यानी तीसरे वीकेंड के बाद इसके कलेक्शन में और गिरावट आएगी. वहीं इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के लिए 18 करोड़ से ज़्यादा की जरूरत है. ये आंकड़ा हासिल करना अब आसान नहीं लग रहा है ऐसे में ‘मर्दानी 3’ के लिए सक्सेस टैग पाना मुश्किल है. फिलहाल सभी की नज़रें वैलेंटाइन वीकेंड पर हैं!

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button