मनोरंजन

Mardaani 3 BO Day 12 Worldwide : ‘बॉर्डर 2’ के आगे इस कॉप ड्रॉमा ने चुपचाप दुनियाभर में जड़ दी हाफ सेंचुरी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन है दमदार

रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के आगे भी ये  दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो रही है. मर्दानी फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्में भी सक्सेसफुल रही है. अब ‘मर्दानी 3’ भी सिनेमा लवर्स को इम्प्रेस करने में कामयाब हुई है. इस फिल्म में खासतौर पर रानी की दमदार एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है और इसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिख रहा हैय बता दें कि देश ही नहीं इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. 

मर्दानी 3′ की वर्ल्डवाइड कितनी रही कमाई? 
‘मर्दानी 3’ को दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी के साथ ये खूब नोट भी छाप रही है.  सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ दुनिया भर में कमाई 55.75 करोड़ रुपये हो चुकी है. अब ये 60 करोड़ के आंकड़े को छूने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

मर्दानी 3′ ने 12वें दिन भारत में कितनी की कमाई? 
बता दें कि कॉप ड्रामा ‘मर्दानी 3’ ने थिएटर में रिलीज़ के पहले दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने सबसे ज़्यादा कमाई पहले रविवार को थी और  7 करोड़ रुपये कमा डाले थे. इसके बाद इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 26.3 करोड़ का कारोबार किया. इसके बाद इसने 8वें दिन 1.85 करोड़, 9वें दिन 3.5 करोड़, 10वें दिन 4.25 करोड़ और 11वें दिन 1.2 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 1.71 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ भारत में इसकी कुल नेट कमाई अब 38.81 करोड़ हुई है. 

 ‘मर्दानी 3’ के बारे में और जानें
इस मूवी को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने पहले आयुष शर्मा की डेब्यू मूवी ‘लवयात्री’ डायरेक्ट की थी. रानी मुखर्जी के अलावा, फिल्म में मल्लिका प्रसाद, जानकी बोडीवाला और मिखाइल यावलकर हैं. यह फिल्म 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button