भारत

Manipur Violence: गैंगरेप, छेड़छाड़ और हत्या… मणिपुर हिंसा की पीड़ित महिलाओं को दी गई 5 करोड़ की सहायता राशि, एन बीरेन सिंह सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग को लेकर मैतई और कूकी समुदाय में जारी गतिरोध में अब तक 180 लोगों की मौत हो चुकी है. 3 मई को मैतई और कूकी लोगों के बीच हिंसा भड़की थी, जिसने बाद में विकराल रूप धारण कर लिया और आगजनी से लेकर दुष्कर्म तक की घटनाएं सामने आईं. मणिपुर हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (20 नवंबर) को सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान, मणिपुर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 3 मई से अब तक दुष्कर्म और अन्य आपराधिक घटनाओं की पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है. राज्य सरकार ने यह भी बताया कि यह राशि एक समर्पित बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई है, जहां से पीड़तों को मदद पहुंचाई गई. हालांकि, कितनी महिलाओं को अभी तक यह राशि मिली है, इसकी सरकार ने कोई जानकारी नहीं दी.

5 से 10 लाख तक की सहायता राशि
मणिपुर हिंसा की पीड़ित महिलाओं को 5 लाख से 10 लाख तक की सहायता राशि दी जा रही है. जिन महिलाओं की हिंसा में मौत हो चुकी है या सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ितों के लिए 5 लाख से 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी गई है. वहीं, राज्य सरकार ने यह भी बताया कि हिंसा में घायल महिलाओं के लिए 1 लाख से 9 लाख रुपये तक की सहायता राशि बैंक में ट्रांसफर की गई है.

मणिपुर हिंसा में अब तक 180 लोगों की मौत
3 मई को भड़की हिंसा के बाद से अब तक मणिपुर में 180 लोगों की मौत हो चुकी हैं. अगस्त में मणिपुर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और हत्या के 20 मामलों की जांच कर रहा है. राज्य सरकार ने बताया कि पीड़ित महिलाओं को 5 लाख से 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने पीड़ितों को सहायता राशि देने के लिए यह स्कीम शुरू की.

यह भी पढ़ें:-
’मौत की सुरंग’ से 41 मजदूरों को निकालेगा ‘दक्ष’? रेस्क्यू ऑपरेशन में तैनात रोबोटिक व्हीकल के बारे में जानें सबकुछ

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button