लाइफस्टाइल

Mamta Kulkarni: किन्नर अखाड़े से बाहर ममता कुलकर्णी, अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर कही थी ये बात

Mamta Kulkarni Kinnar Akhada: पूर्व अभिमेत्री और महा-मंडलेश्वर ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है. किन्न अखाड़े में चल रहे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर विवाद के बाद यह फैसला लियागया है. यह फैलला पदाधिकारियों के विचार-विमर्थ के बाद लिया गया है, जिसकी जानकारी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर दी.

ममता कुलकर्णी का अब अखाड़े से नहीं कोई नाता

अखाड़े से बाहर होने के बाद अब ममता कुलकर्णी का अखाड़े से आधिकारिक तौर पर कोई नाता नहीं है. वह ना ही पदाधिकारी हैं और ना ही सदस्य. अखाड़े से बाहर होने के बाद ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा कि-

मैं ममता मृदुल कल्याणी बिल्कुल सही मानसिक स्थिति में हूं, मैं 27 जनवरी 2026 तक किन्नर अखाड़ा के महा मंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं. डॉ. आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ कोई शिकायत नहीं, सम्मान देने के लिए पूरा प्यार. बस बात सिर्फ इतनी है कि मेरा आध्यात्मिक ज्ञान न कृष्ण मूर्ति की तरह बहेगा. सत्य को वस्त्र या प्रतीक की आवश्यकता नहीं होती. मेरे गुरु श्री चेतन्य गगनगिरी नाथ ने कोई भी पद स्वीकार नहीं किया. मैंने 25 साल का आस्तिक जीवन जिया, अंतर्मुखी रहकर अभ्यास जैसे पहले जारी था, अभी करूंगी, जब भी और जब भी जरूरत होगी, किसी भी पार्टी से जुड़ा या किसी विशिष्ट समूह या समान विचारधारा वाले लोगों से जुड़ा हुआ अपना ज्ञान बाटूगीं.

ममता के आखिर क्या कह दिया था

ममता कुलकर्णी ने 25 जनवरी 2026 को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की भूमिका और आचरण पर कई सवाल उठाए. साथ ही ममता ने नियुक्ति प्रकिया और पालकी स्नान करने की जरूरत पर भी सवाल उठाया था, जिसके बाद अखाड़े से ममता को बाहर करने का निर्णय लिया गया. उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से प्रश्न किए थे कि, उन्हें शंकराचार्य किसने नियुक्त किया और करोड़ों की भीड़ में पालकी लेकर निकलने की क्या जरूरत थी.

महाकुंभ 2025 में बनी थीं महामंडलेश्वर

बता दें कि ममता कुलकर्णी बीते साल 24 जनवरी 2025 में महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी थीं. उन्हें नया नाम यामाई ममला नंद गिरी दिया गया था.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button