उत्तर प्रदेशभारत

UP: रिवर्स हो रही थी कार… तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने रौंदा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे का वीडियो

UP: रिवर्स हो रही थी कार... तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने रौंदा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे का वीडियो

कैमरे में कैद हुआ हादसा

Delhi-Dehradun Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है. करीब 18 सेकंड के इस वीडियो में हादसे की पूरी घटना कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टाटा टियागो कार अचानक हाईवे पर रुक जाती है. इसके बाद चालक कार को बैक गियर में लेकर पीछे करने की कोशिश करता है, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो कार टियागो में जोरदार टक्कर मार देती है. यह हादसा शुक्रवार को हुआ था.

टक्कर इतनी भीषण थी कि टियागो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. यह पूरी घटना एक्सप्रेसवे पर लगे हाईटेक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महज 18 सेकंड का यह वीडियो हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है.

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत जिले के बहादुरगढ़ निवासी एक परिवार के 7 लोग टाटा टियागो कार से हरिद्वार जा रहे थे. शुक्रवार को जैसे ही उनकी कार थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के हलगोया गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कार को जोरदार टक्कर मार दी.

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि 3 लोगो को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था. अब सामने आए सीसीटीवी वीडियो ने इस दर्दनाक हादसे की पूरी तस्वीर सामने ला दी है. कुछ ही सेकंड में हुई इस दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं.

विकास कपिल

विकास कपिल

विकास कपिल पंडित पिछले 12 वर्षों से हिंदी भाषी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. विकास कपिल की राजनीतिक, अपराध और सामाजिक खबरों पर अच्छी पकड़ है. विभिन्न संस्थानों में रहते हुए कई बार उनके काम का असर भी देखने को मिला. न्यूज नेशन, न्यूज स्टेट, भास्कर टीवी, महुआ टीवी, NNIS न्यूज एजेंसी, भारत एक्सप्रेस जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके विकास कपिल लंबे समय तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े रहे हैं.

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में News Nation, News State UP/UK चैनल में लंबे समय तक काम करने के बाद विकास कपिल ने भारत एक्सप्रेस चैनल में भी काम किया और कुछ समय वहां काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की तरफ रुख किया. वर्तमान में वो टीवी9 नेटवर्क का हिस्सा हैं. विकास कपिल पंडित ने CCS यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. घूमना, रिपोर्टिंग और खुद कुकिंग करना उनका शौंक है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button