mahakumbh viral girl monalisa father shares he was fed up after monalisa beome star overnight

Monalisa Father Experience: महाकुंभ ने कई लोगों को रातोंरात फेमस कर दिया था. उनसे में से एक माला बेचने वाला मोनालिसा भी हैं. महाकुंभ के बाद से मोनालिसा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है, वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है. मोनालिसा को लोगों का खूब प्यार मिला है. उनका पूरा लुक बदल गया है. अब मोनालिसा के पिता ने उनके वायरल होने के बाद की कहानी बताई है. उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था.
मोनालिसा के पिता ने इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. वो 3 दिनों तक अपनी झोपड़ी में रहे थे और उन्होंने सूखी रोटी खाई थी.
मोनालिसा के पिता हो गए थे परेशान
मोनालिसा के पिता ने कहा- मैं प्रयागराज दुकान लगाने गया था. इन्होंने कहा कि पापा मैं भी दुकान लगाऊंगी. कुछ माला-मोती बेचूं. हमारे कुछ जान पहचान वालों ने कहा कि आपकी बेटी पर इतनी भीड़. मुझे लगा कोई माला ले रहे होंगे. इसमें क्या फर्क पड़ता है. वो लोग बोले, नहीं कैमरे वाले हैं. मैं सोच रहा कि मेरी बेटी ने ऐसा क्या कर दिया कि सब कैमरे वाले वहां है. वहां देखा तो इतनी भीड़ है. मैं इनको चादर में लपेट कर लाया. मैंने सबसे ये ही कहा कि धंधा करने दो, मैंने उधार पर सामान लिया है.
उनके पिता ने आगे कहा- फिर एक पत्रकार ने कहा 5 मिनट के लिए मोनालिसा से मिलने दीजिए, फिर मैं चला जाऊंगा. मैंने कहा ठीक है. वो 25 लोगों को लेकर आ गए. मोनालिसा ने तो गुस्से में एक पत्रकार का फोन भी तोड़ दिया था. हम तीन दिन तक झोपड़ी में ही रहे और सूखी रोटी खाई.
बेटी के वायरल होने के बाद मोनालिसा के पिता सोच रहे थे कि वो धंधा कैसे करेंगे. मगर अब उनकी बेटी इतनी फेमस हो गई है कि वो बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है. मोनालिसा की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: क्या ईशा देओल संग था जायद खान का अफेयर? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरी पत्नी और वो हमेशा..’



