लाइफस्टाइल

Magha Amavasya 2026: माघ अमावस्या पर जानें अपने शहर अनुसार राहुकाल का समय, इसमें नहीं मिलता स्नान-दान और पूजा का पुण्य

Magha Amavasya 2026: माघ अमावस्या को हिंदू धर्म में अत्यंत पावन तिथि माना जाता है. इसे मौनी अमावस्या या दर्श के रूप में मनाया जाता है, जोकि आज रविवार 18 जनवरी 2026 को है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान, पितृ तर्पण, मौन व्रत और पूजा-पाठ का महत्व होता है.

पंचांग के अनुसार आज मौनी अमावस्या पर कई शुभ योगों निर्माण हो रहा है, लेकिन कुछ अशुभ योग भी रहेंगे. अशुभ योग में राहुकाल का समय भी एक होता है, क्योंकि राहुकाल के दौरान शुभ-मांगलिक कार्य, स्नान-दान और पूजा-पाठ का पुण्य फल प्राप्त नहीं होता है. इसलिए आज अमावस्या से जुड़े धार्मिक और पुण्यकारी कार्य  करते समय अपने शहर के अनुसार राहुकाल के समय का विशेष ध्यान रखें.

राहुकाल जानना क्यों जरूरी

ज्योतिष के अनुसार राहुकाल की गणना गहों की चाल पर आधारित होता है, जिसे कि अशुभ समय माना जाता है. राहुकाल हर दिन लगभग 1 घंटा 36 मिनट का समय होता है, जब कोई भी शुभ कार्य- जैसे स्नान-दान, पूजा, हवन, तर्पण या संकल्प आदि करने से शुभ फल नहीं मिलते. इसलिए राहुकाल में ये कार्य वर्जित माने गए हैं. इसलिए माघ अमावस्या जैसे पावन दिन श्रद्धालुओं को राहुकाल में इन कार्य को करने से बचने की सलाह दी जाती है.

शहर के अनुसार बदल जाता है राहुकाल का समय

राहुकाल का समय सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच अलग-अलग दिनों में बदलता रहता है. साथ ही यह स्थान के अनुसार भी अलग हो सकता है. इसलिए किसी दूसरे शहर के राहुकाल का समय देखकर पूजा करना उचित नहीं माना जाता. जान लाजिए आज आपके शहर में राहुकाल का अशुभ समय क्या रहेगा.

शहर अनुसार राहुकाल का अशुभ समय (Today Rahu Kaal Timing City wise)
दिल्ली (Delhi)  शाम 04:29 से शाम 05:48 तक
मुंबई (Mumbai)  शाम 04:59 से शाम 06:23 तक
लखनऊ (Lucknow)  शाम 04:17 से शाम 05:37 तक
चंडीगढ़ (Chandigarh)  शाम 04:27 से शाम 05:45 तक
भोपाल (Bhopal) शाम 04:35 से शाम 05:57 तक
कोलकाता (Kolkata)  दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:15 तक
चेन्नई (Chennai)  शाम 04:37 से शाम 06:03 तक
अहमदाबाद (Ahmedabad)  शाम 04:55 से शाम 06:16 तक

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button