उत्तर प्रदेशभारत

Live: दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर 5 बसों में लगी आग, चार लोगों की मौत

Live: दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर 5 बसों में लगी आग, चार लोगों की मौत

हादसे की तस्वीर.

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर अल सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां मथुरा जिले के अंतर्गत मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक के बाद एक कई बसों में अचानक आग लग गई. मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीमें पहुंचीं. जिला अधिकारी ने हादसे में चार लोगों की मौत की बात कही है. साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे की माइलस्टोन-127 के पास हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जिला अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं. घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं.

यातायात प्रभावित हुआ

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए मार्ग को बंद कर दिया गया और वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया गया. आग बुझने और क्षतिग्रस्त बसों को हटाने के बाद धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया गया.

हादसे के कारणों की जांच

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था और बसों की तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे कोई बम विस्फोट हुआ हो. पूरा गांव आनन-फानन में यहां पहुंच गया. घटनास्थल पर चीख-पुकार मची थी. सभी लोगों ने तत्काल मदद की. अभी भी बचाव कार्य जारी है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button