खेल

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें

रविवार, 14 मार्च को कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग सात फेरे लेने वाले हैं. उनकी शादी मसूरी मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवोय में होने वाली है. उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें कुलदीप घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर चल पड़े हैं. ढोल-बाजे के बीच उनके दोस्त और करीबी रिश्तेदार नाचते गाते दिखे.

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी की रस्में 12 मार्च से ही शुरू हो गई थीं. आज उनके शादी समारोह में तिलक वर्मा से लेकर युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी पहुंचे हैं. उन्होंने कुलदीप की बारात में जमकर डांस भी किया.

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी में सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किए गए हैं और मसूरी के होटल सवोय में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश मिला है. बता दें कि इस शादी समारोह में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी पहुंचे हैं. वहीं कुलदीप ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लिया. कुलदीप और वंशिका की बेहद प्यारी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर रंग जमाया हुआ है. 

 

कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा ने 4 जून, 2025 के दिन लखनऊ में सगाई की थी और उसी साल शादी करने वाले थे. मगर कुलदीप की क्रिकेट शेड्यूल में व्यस्तता के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button