मनोरंजन

King Release Date: ‘किंग’ की रिलीज डेट कंफर्म, इसी साल क्रिसमस पर आएगी शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म

‘जवान’ और ‘पठान’ की सक्सेस के बाद शाहरुख खान के फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. जब ‘किंग’ अनाउंस हुई थी तब दर्शकों का एक्साइटमेंट खासा बढ़ गया था. तभी से इस फिल्म की रिलीज की तारीख के ऐलान का इंतजार किया जा रहा था. अब फाइनली इस फिल्म की रिलीज की तारीख का अनाउंसमेंट हो गया है. जिससे लोगों के बीच इस फिल्म का क्रेज और भी बढ़ता जा रहा है.

ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 यानी कि क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये तारीख किंग को साल का धमाकेदार क्लोजर बनाने के साथ-साथ 2027 की शानदार शुरुआत करने वाली फिल्म बना सकती है. शाहरुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म की रिलीज की तारीख ‘पठान’ के रिलीज के तीन साल पूरे होने पर की है, जिससे इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी के फिर से साथ आने को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

‘किंग’ वर्ल्ड की एक झलक
फिल्म की रिलीज की तारीख अनाउंस करने के साथ ही मेकर्स ने फैन्स को किंग की दुनिया की एक झलक भी दिखाई है. जिसमें शाहरुख़ खान एक नए, बोल्ड और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. शानदार लोकेशन्स और स्ट्रॉन्ग विज़ुअल्स के साथ पेश किए गए ये फ्रेम्स एक्साइटमेंट को और बढ़ा देते हैं। अब बस 11 महीने का इंतजार है, जब साल के अंत में किंग की दहाड़ सुनाई देगी.

बर्थडे पर आया था फर्स्ट लुक
2 नवंबर 2025 को शाहरुख खान के बर्थडे के दिन इस फिल्म का नाम और शाहरुख का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था. जिसमें शाहरुख के सिल्वर हेयर, एक्शन से भरपूर लुक, SRK-स्पेशल थीम सॉन्ग और दमदार डायलॉग ‘डर नहीं, दहशत हूं’ से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. अब रिलीज़ डेट सामने आने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button