उत्तर प्रदेशभारत

CCTV, साफ सड़कें और हाईटेक स्कूल… UP का ये गांव क्यों खास? 2 बार CM योगी से मिला सम्मान

CCTV, साफ सड़कें और हाईटेक स्कूल... UP का ये गांव क्यों खास? 2 बार CM योगी से मिला सम्मान

(AI जनरेटेड फोटो)

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक ऐसा गांव स्थित है, जहां के ग्राम प्रधान को उनके बेहतरीन काम के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो बार सम्मानित कर चुके हैं. इस आदर्श गांव में घुसते ही आपको साफ-सुथरी और कूड़ा मुक्त गालियां देखने को मिलेगी. गांव में सड़क किनारे जगह-जगह पर डस्टबिन की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा पूरे में गांव कई जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं.

औरैया जिले के ककोर मुख्यालय के पास आदर्श ग्राम पंचायत बूढ़ादाना है. यह अपने आप में बेहद खास है, जहां साफ-सफाई, जलभराव, कूड़ा प्रबंधन और सुरक्षा की दृष्टि से कई अहम काम किए गए हैं. बूढ़ादाना के प्रधान मोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श ग्राम पंचायत बूढ़ादाना की सूरत संवारने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आज जो सूरत और सीरत गांव की देखने को मिल रही है, उसमें गांव वालों और जिला प्रशासन का विशेष सहयोग शामिल हैं.

गांव में लगे CCTV कैमरे

ग्राम पंचायत में साफ-सुथरी और कूडा मुक्त गलियां, सड़क किनारे जगह-जगह डस्टबिन और सुरक्षा की दृष्टि से CCTV कैमरे देखने को मिलेंगे. साथ ही ग्राम पंचायत में स्थापित सभागार, सचिवालय आदि के निर्माण कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ने दो बार प्रधान मोहित को सम्मानित किया. इस दौरान मिलने वाली राशि से ही ग्राम पंचायत अन्य कई निर्माण कार्य भी कराए गए हैं.

बूढ़ादाना ग्राम पंचायत

ग्राम पंचायत बूढ़ादाना में रहने वाले लोग वर्तमान ग्राम पंचायत की ओर से कराए गए विकास कार्यों की बढ़ाई करते नहीं थक रहे. इसके साथ ही साथ आज के दौर में आदर्श ग्राम पंचायत बूढ़ादाना के बराबर कोई गांव नहीं है. इस ग्राम में साफ स्वच्छ पेय जल, कूड़ा घर घर से उठाने के लिए कूड़ा गाड़ी प्रत्येक दिन आती है और नालियों की साफ सफाई चाक चौबंद है. इसके अलावा ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए तहसील या मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते है.

ग्राम प्रधान को सीएम से मिला पुरस्कार

जिलाधिकारी औरैया डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श ग्राम पंचायत बूढ़ादाना में कराए गए विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 2 बार पुरस्कार प्राप्त हुआ. उससे प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायत में विकास कार्य करवाए गए हैं. इस आदर्श ग्राम पंचायत में पीने के लिए साफ स्वच्छ जल, अस्पताल, हाईटेक स्कूल आदि की व्यवस्था चाक चौबंद है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button