मनोरंजन

नेशनल अवॉर्ड विनर शिल्पा राव ने जुबीन गर्ग को दी श्रद्धांजलि, जीरो म्यूजिक फेस्टिवल में गाया ‘या अली’ गाना


भारत के सबसे प्रतिष्ठित आउटडोर म्यूजिक फेस्टिवल्स में शुमार जीरो फेस्टिवल 2025 का आगाज हो चुका है. अरुणाचल प्रदेश में चल रहे इस फेस्टिवल में मशहूर सिंगर शिल्पा राव ने भी शिरकत की. यहां उन्होंने स्टेज पर ‘या अली’ गाना गाते हुए दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

शिल्पा राव ने अरुणाचल प्रदेश में जीरो फेस्टिवल में परफॉर्मेंस दी और ‘गैंगस्टर’ का गाना ‘या अली’ गाया. उन्होंने धीरे-धीरे इस गाने को गाते हुए फैंस को भी इस गाने को साथ गाने का मौका दिया. ये पल दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि थी. इसने दर्शकों के दिलों को छू लिया.



डूबने से गई जुबीन गर्ग की जान
जुबीन गर्ग की मौत19 सितंबर, 2025 को सिंगापुर में तैराकी के दौरान एक दुर्घटना में हुआ था. उनकी मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है. हालांकि, सीबीआई और असम की सीआईडी जुबीन गर्ग की मौत की जांच कर रही हैं.

नेशनल अवॉर्ड से नवाजी गईं शिल्पा राव
बता दें कि शिल्पा राव को हाल ही में ‘जवान’ फिल्म के ‘चलेया’ गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था. इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं.

नेशनल अवॉर्ड विनर शिल्पा राव ने जुबीन गर्ग को दी श्रद्धांजलि, जीरो म्यूजिक फेस्टिवल में गाया 'या अली' गाना

जीरो म्यूजिक फेस्टिवल के बारे में
जीरो म्यूजिक फेस्टिवल नेचर के साथ म्यूजिक को एंजॉय करने वालों के बीच काफी पॉपुलर है. इसका आयोजन 25 से 28 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश की मनोरम जीरो घाटी में किया जा रहा है. ये फेस्टिवल बांस की वास्तुकला, आदिवासी संगीत और अंतर्राष्ट्रीय संगीत के लिए जाना जाता है. इस बार इस म्यूजिक फेस्टिवल में स्विट्जरलैंड से एना एरहार्ट, मुंबई से शिल्पा राव, गोवा से इंक्वायरी, राजस्थान से बाड़मेर बॉयज, यूके से सौमिक दत्ता और थाईलैंड से फोर्ड ट्रायो सहित अन्य दूसरे कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. यह फेस्टिवल रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलता है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button