Katrina Kaif spotted at airport returns after holidaying in London viral pics | लंदन वेकेशन से वापस लौटीं Katrina Kaif, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, फैंस बोले


अब एक्ट्रेस लंदन में हॉलिडे मनाकर मुंबई वापस आ गई हैं. एयरपोर्ट पर उनका स्टाइलिश अवतार देखने को मिला था. साथ ही उनकी अपीरियंस ने प्रेग्नेंसी की खबरों को सिरे से नकार दिया, क्योंकि उनका कोई बेबी बंप नहीं नजर आ रहा था.

एयरपोर्ट पर कैटरीना ऑल ब्लैक लुक में दिखीं. उन्होंने ब्लैक शर्ट-पैंट के साथ ब्लैक ओवरकोट पहना था. साथ ही ब्लैक शूज कैरी किए थे. अपने लुक को उन्होंने ब्लैक शेड्स और ओपन हेयर से कंप्लीट किया.

सोशल मीडिया पर कैटरीना की फोटोज वायरल हैं. उन्होंने एयरपोर्ट पर पैपराजी को स्माइल दी, पोज दिए और फिर कार में बैठ गईं.

कैटरीना की फोटोज देखकर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि प्रेग्नेंसी कहां है? एक यूजर ने लिखा- तो ये प्रेग्नेंट नहीं है. फैंस को कैटरीना का लुक काफी पसंद आ रहा है.

कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें श्रीराम राघवन की फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था. इस फिल्म में विजय सेतुपति लीड रोल में थे. फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था.

अब कैटरीना फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में दिखेंगी. इस फिल्म में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ सकती हैं.
Published at : 09 Jun 2024 07:08 AM (IST)
Tags :



