मनोरंजन

Kareena Kapoor upcoming movie The Buckingham Murders first song Sada Pyaar Tut Gaya release watch it

Sada Pyaar Tut Gaya Song Out: एक्ट्रेस करीना कपूर खान की नई फिल्म द बकिंघम मर्डर्स ने अपने दिलचस्प पोस्टर और टीजर के साथ काफी हलचल मचा दी थी. जिसे पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला. जहां टीजर ने इसकी रोमांचक और रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाई थी, वहीं अब मेकर्स ने फर्स्ट सॉन्ग ‘साडा प्यार टूट गया’ को रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में करीना कपूर लुटी-पुटी दिख रही हैं क्योंकि इस गाने के बोल ही ऐसे हैं.

करीना कपूर खान पर फिल्माया गया यह गाना बहुत ही दिलचस्प है और इसे उस समय रिलीज किया गया है जब उनका किरदार कई मुश्किलों का सामना कर रहा है, जो वीडियो में साफ-साफ नजर आ रहा है. गाने में एक्ट्रेस एक सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं. यह गाना उनकी जासूस के रूप में अलग-अलग भूमिकाओं को दिखाता है.


रिलीज किया गया ‘साडा प्यार टूट गया’ गाना

बल्ली सागू ने “साडा प्यार टूट गया” गाया है और वे इसके साथ बॉलीवुड में जोरदार वापसी कर रहे हैं. 2000 के दशक में अपने गानों से पॉपुलैरिटी पाने के बाद, पॉपुलर सिंगर करीना कपूर खान की फिल्म के साथ कमबैक कर रहे हैं. इस गाने ने फिल्म के लिए उम्मीदों को और बढ़ा दिया है और हंसल मेहता की टीम से एक और दिलचस्प कहानी की पेशकश का संकेत दिया है. 

‘द बकिंघम मर्डर्स’ में करीना कपूर ना सिर्फ एक्टिंग कर रही हैं बल्कि इसकी प्रोड्यूसर भी हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए करीना एक दिलचस्प और रहस्यमय कहानी स्क्रीन पर ले कर आ रही है. यह फिल्म एकता कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और पार्टनरशिप है, इससे पहले वे “वीरे दी वेडिंग” और “क्रू” जैसी हिट फिल्में दे चुकी हैं. इस फिल्म के साथ वे मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर में अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं.

कब रिलीज होगी ‘द बकिंघम मर्डर्स’?

करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ इसी साल 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं. ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है.

यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है. इस फिल्म को करीना कपूर शोभा कपूर और एकता आर कपूर के साथ प्रोड्यूस कर रही हैं. बतौर प्रोड्यूसर करीना कपूर की ये पहली फिल्म है जिसमें उन्होंने खुद काम भी किया है.

यह भी पढ़ें: Salman Khan को सोफे से उठने में हुई दिक्कत? वीडियो देख परेशान हुए फैंस, बोले- ‘हमारा क्रश बूढ़ा हो रहा’



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button