Kanpur womens offered maha tarpan on pitrupaksh for girl killed in womb swth | कानपुर: महिलाओं ने किया महातर्पण, गर्भ में मार दी गई बेटियों के लिए मोक्ष की कामना

महिलाओं ने किया गया महातर्पण
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोख में मार दी गई बेटियों की मोक्ष की कामना के लिए महिलाओं ने महातर्पण किया. युग दधीचि बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं द्वारा कानपुर में सरसैया घाट गंगा किनारे अपने हाथों से तर्पण किया. यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवी बरसी पर उनका तर्पण और पिंडदान पौत्री नंदिता ने किया.
दिवंगत देहदानियों एवं बलिदानियों के लिए भी महिलाओं ने जलदान और श्राद्ध क्रिया पूरी की. इस मौके पर मौजूद कानपुर के सभी वरिष्ठजनों ने बेटियों की भ्रूण हत्या को समाज के लिए कलंक बताया. उन्होंने कहा कि बेटियां है तो कल है. समाज में बेटा-बेटी में अंतर रखने वाले लोगों को उनकी मानसिकता बदलनी होगी.
किसने किया कार्यक्रम का उद्घाटन?
कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण, पूर्व सांसद और मेयर कानपुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में मुख्य पूजन अटल जी की पौत्री नंदिता और दामाद सुमित मिश्रा ने किया. इस मौके पर देव पूजन पंडित. विनय दुबे और पं. शेष नारायण त्रिवेदी पप्पू जी द्वारा किया गयाय मुख्य यजमान के रूप में श्री सन्तोष अग्रवाल, डा आनन्द निगम एवं मधुकर महाना जी मौजूद रहे. वहीं पार्षद कैलाश पाण्डेय जी द्वारा पितृपूजन सम्पन्न हुआ.
पितरों की भी हुई आरती
पितरों की महाआरती विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव माहना एवम डा वी.सी. रस्तोगी ने की. कार्यक्रम संयोजक मनोज सेंगर ने बताया कि मातृ नवमी पर आयोजित इस अनूठे आयोजन में श्री सतीश महाना जी के परिवार से भावना महाना, रमा महाना व साधना महाना विशेष रूप से शामिल हुईं।. यहां डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. निशा गांधी, डा प्रतिभा बन्धु, , मनीषा माहेश्वरी. अम्बिका श्रीवास्तव, रमा राय, मनोरमा राय , कमलेश उपाध्याय, पुष्पलता मिश्रा सहित चालीस महिलाओं ने तर्पण कार्य किया.
ये भी पढ़ें-26 किलो सोना और करोड़ों का कैश जब्त, चौथे दिन भी इनकम टैक्स की छापेमारी
इस महातर्पण के मौके पर सभी महिलाओं का कार्यक्रम संयोजिका माधवी सेंगर ने अंग वस्त्र देकर स्वागत सम्मान किया . कार्यक्रम का संचालन मनोज सेंगर द्वारा एवं सहयोग पं. सुमित मिश्रा’ गोल्डी ने किया.

