उत्तर प्रदेशभारत

Kanpur News: गंदी हरकत, दोस्तों को बांटा मेरा नंबर… पत्नी ने खोली अय्याश दारोगा गजेंद्र सिंह की पोल

उत्तर प्रदेश के कानपुर के फेथफुल गंज से निलंबित चल रहे चौकी इंचार्ज के खिलाफ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. चौकी इंचार्ज की पत्नी ने आरोप लगाया है कि आरोपी दरोगा पहले भी लड़कियों और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता था. पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से पूरे मामले की जांच और न्याय की गुहार लगाई है.

मुंबई से फरार महिला को लाने पर रास्ते भर अश्लीलता हरकत करने पर निलंबित दरोगा गजेंद्र सिंह की एक और काली करतूत सामने आई है. कानपुर फेथफूल गंज से निलंबित चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह द्वारा अपनी ही पत्नी का नंबर दोस्तो में बांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगा है.

पत्नी ने लगाया आरोप

दरोगा गजेंद्र सिंह की शादी 2023 में प्रियांशी चौधरी नाम की युवती से हुई थी. दरोगा की पत्नी का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही गजेन्द्र सिंह उसे प्रताड़ित करने लगा था. पत्नी का आरोप है कि गजेंद्र शादी के पहले से ही लड़कियों से अश्लीलता करता रहा है और लड़कियों से बात भी करता था. जब इस बात का विरोध करती थी तो उसको धमकाया जाता था.

एसपी से की न्याय की मांग

दारोगा की पत्नी का यह भी आरोप है कि गजेंद्र ने अपने लोगों और दोस्तों में मेरा नंबर बांट दिया जिससे उसको लगातार फोन आने लगे थे. यह भी आरोप है कि उसके देवर ने मोबाइल फोन हैक कर लिया था. इन सब शिकायतों के साथ दरोगा की पत्नी पुलिस आयुक्त से मिलने आई और इंसाफ की मांग की.

पत्नी के मुताबिक, आरोपी पति उसके शुरू से ही परेशान करता रहा और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता रहा. उसने कहा कि जब भी रोकने की कोशिश की तो हमारे ऊपर दबाव बनाने की कोशिश की गई. पत्नी ने कहा कि हम न्याय चाहते हैं. एसपी कार्यालय में पहुंचकर सीनियर अधिकारियों से न्याय की मांग की है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button