उत्तर प्रदेशभारत

Jawed Habib: हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर संभल में केस दर्ज, चिटफंड के जरिए 150 लोगों को ठगने का आरोप

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रायसत्ती थाने में जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट और कारोबारी जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. उन पर एफएलसी (Follicle Global Company) नाम की कंपनी के जरिए सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर ठगी का आरोप लगा है. जावेद की इस कंपनी में सैफुल और अन्य ने निवेशकों को जोड़ने और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाने में भूमिका निभाई थी. पीड़ितों के मुताबिक उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ. उन्हें कंपनी की ओर से किसी प्रकार की रिटर्न पेमेंट नहीं किया गया.

संभल के रायसत्ती थाने में कुछ लोगों ने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामले की जांच की तो यह मामला धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़ा हुआ मिला. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि FLC कंपनी के जरिए लोगों से ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई. पीड़ितों से वसूली गई रकम का कोई रिटर्न उन्हें नहीं दिया गया. अब मामले में FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

जावेद हबीब के खिलाफ संभल में FIR

आपको बता दें कि साल 2023 में जावेद हबीब अपने बेटे के साथ संभल आए थे. यहां उन्होंने FSL कंपनी का एक कार्यक्रम किया था. इस कार्यक्रम में जावेद ने अपनी कंपनी एफएलसी में लोगों से निवेश करने के लिए कहा था. करीब 150 से ज्यादा लोगों ने उनकी कंपनी में निवेश किया था. हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी जब पीड़ितों को पैसे नहीं मिले तो उन्होंने रायसत्ती थाने में जावेद हबीब के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी.

निवेश के नाम पर हुई धोखाधड़ी

पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी थी. लोगों ने निवेश सें संबंधित प्रुफ भी पुलिस को दिए थे. जांच में सामने आया है कि FLC कंपनी के जरिए निवेश के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है. संभल पुलिस ने रायसत्ती थाने में जावेद हबीब के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है. जावेद हबीब का नाम पहली बार विवादों में नहीं आया है. इससे पहले भी वह एक महिला के बाल में थूकते हुए नजर आए थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button