लाइफस्टाइल

Ramadan 2024 Mumbai Sehri Iftar Timing check daily Roza Time table schedule for ramzan month

Ramadan 2024 Mumbai Sehri Iftar Timing: सोमवार 11 मार्च, 2024 से इस्लाम धर्म का पाक महीना रमजान शुरू हो चुका है. रमजान का महीना दुनियाभर के मुसलमानों के लिए पाक और इबादत का महीना होता है, जिसमें रोजा रखने, नेकी करने और इबादत करने का महत्व है. साथ ही रमजान के पूरे महीने मुसलमान बिना कुछ खाए-पीए सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त कर उपवास रहते हैं, जिसे रोजा कहा जाता है. लेकिन रोजा रखने से पहले सहरी और रोजा खोलने के लिए इफ्तार करना जरूरी होता है.

रमजान में कैसे रखा जाता है रोजा

रोजा के दौरान रोजेदार सुबह फज्र की अजान से पहले तय समय पर सहरी करते हैं. सहरी में खाना-पीने की चीजें खा-पीकर रोजे का संकल्प लेते हैं. फिर फज्र की नमाज अदा करते हैं और कुरान-ए-पाक की तिलावत करते हैं. इसके बाद पूरे दिन बिना कुछ खाए पिए रहते हैं. शाम में मगरिब की अजान के बाद रोजा खोला जाता है. रोजा खोलने की प्रक्रिया को इफ्तार कहा जाता है. इफ्तार के बाद इशा की नमाज होती है. इशा की नमाज के बाद ही मस्जिदों में तरावीह पढ़ी जाती है. इसी तरह रमजान के सभी रोजे पूरे किए जाते हैं.

इस तरह से रोजा रखने के लिए सहरी-इफ्तार सबसे महत्वपूर्ण होता है. रमजान के अलग-अलग दिनों और अलग-अलग शहरों के अनुसार सहरी-इफ्तार के समय में भी अंतर होता है. दिन के साथ ही सहरी-इफ्तार का समय एक-एक मिनट घटता और फिर एक-एक मिनट बढ़ता है. आइये जानते हैं मुंबई (Mumbai) शहर में रमजान के पूरे महीने के लिए सहरी-इफ्तार का टाइमटेबल (Sehri Iftar Time Table)-




रमजान 2024 मुंबई सहरी-इफ्तार का समय (Ramadan 2024 Mumbai Sehri IftarTime Table)






























तिथि (Date) सहरी की समय सीमा (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
15-03-2024 सुबह 05:33 शाम 06:49
16-03-2024 सुबह 05:32 शाम 06:50
17-03-2024 सुबह 05:32 शाम 06:50
18-03-2024 सुबह 05:31 शाम 06:50
19-03-2024 सुबह 05:30 शाम 06:51
20-03-2024 सुबह 05:29 शाम 06:51
21-03-2024 सुबह 05:28 शाम 06:51
22-03-2024 सुबह 05:27 शाम 06:51
23-03-2024 सुबह 05:26 शाम 06:51
24-03-2024 सुबह 05:25 शाम 06:52
25-03-2024 सुबह 05:25 शाम 06:52
26-03-2024 सुबह 05:24 शाम 06:52
27-03-2024 सुबह 05:23 शाम 06:52
28-03-2024 सुबह 05:22 शाम 06:53
29-03-2024 सुबह 05:21 शाम 06:53
30-03-2024 सुबह 05:20 शाम 06:53
31-03-2024 सुबह 05:19 शाम 06:53
01-04-2024 सुबह 05:18 शाम 06:54
02-04-2024 सुबह 05:17 शाम 06:54
03-04-2024 सुबह 05:16 शाम 06:54
04-04-2024 सुबह 05:15 शाम 06:54
05-04-2024 सुबह 05:15 शाम 06:55
06-04-2024 सुबह 05:14 शाम 06:55
07-04-2024 सुबह 05:13 शाम 06:55
08-04-2024 सुबह 05:12 शाम 06:55
09-04-2024 सुबह 05:11 शाम 06:56

ये भी पढे़ं: Ramadan 2024: माह-ए-रमजान में इस बार कितने जुमा, जानिए रमजान में जुमा की डेट और नमाज का महत्व

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button