विश्व

Israel-US Iran War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका को इस देश ने दिया झटका, US आर्मी के लिए बंद किया एयरस्पेस

ईरान युद्ध के बीच स्विट्जरलैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए सीमित कर दिया है. स्विट्जरलैंड सरकार ने कहा है कि उसकी पुरानी नीति तटस्थ रहने की है, इसलिए युद्ध से जुड़े अमेरिकी विमानों को अपने एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सरकार ने शनिवार (14 मार्च 2026) को जारी बयान में बताया कि अमेरिका के दो रिकॉनिसेंस विमानों को 15 मार्च को स्विट्जरलैंड के एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई. अधिकारियों के मुताबिक ये उड़ानें सीधे तौर पर ईरान के साथ चल रहे युद्ध से जुड़ी थीं, इसलिए उन्हें मंजूरी नहीं दी गई.

हालांकि स्विस सरकार ने 3 अन्य अमेरिकी फ्लाइट्स को अनुमति दे दी. इनमें 15 मार्च को दो ट्रांसपोर्ट विमान और 17 मार्च को एक मेंटेनेंस से जुड़ी उड़ान शामिल है. यह फैसला स्विस फेडरल काउंसिल ने कई अनुरोधों की समीक्षा के बाद लिया. ये अनुरोध फेडरल ऑफिस ऑफ सिविल एविऐशन के पास आए थे, जो इस तरह की कूटनीतिक अनुमति से जुड़े मामलों को देखता है. स्विट्जरलैंड ने साफ किया है कि मानवीय या मेडिकल मदद से जुड़ी उड़ानों को अनुमति मिलती रहेगी. जैसे घायल लोगों को ले जाने वाली उड़ानें या राहत कार्य से जुड़े विमान स्विस एयरस्पेस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध

स्विट्जरलैंड का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है. यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था,  जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे. रिपोर्ट के मुताबिक इस युद्ध में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर लोग ईरान के हैं. इस संघर्ष का असर दुनिया की तेल सप्लाई पर भी पड़ा है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी क्षेत्र से तेल लेने वाले देशों से अपील की है कि वे जहाजों की सुरक्षा के लिए अपनी नौसेना भेजें. ईरान ने अमेरिका के खर्ग द्वीप पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास तनाव बढ़ गया है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button