उत्तर प्रदेशभारत

25 राज्यों में बारिश का अलर्ट… उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा आज दिल्ली, UP-बिहार और MP का मौसम?

25 राज्यों में बारिश का अलर्ट... उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा; कैसा रहेगा आज दिल्ली, UP-बिहार और MP का मौसम?

दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट है.
Image Credit source: PTI

IMD Weather Updates: दिल्ली में आज लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने बारिश और आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है. IMD ने कहा है कि दोपहर के समय गर्मी और उसम होगी और उसके बाद हल्की बारिश होगी. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

वहीं अगले 7 दिनों में कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव की स्थिति भी बन सकती है. आइए जानते हैं कि आज यूपी, बिहार, राजस्थान समेत देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.

दिल्ली में आज होगा बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना जताई है. आज और कल बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 22 जुलाई के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की संभावना है. वहीं उत्तराखंड में 18 से 21 जुलाई, हिमाचल प्रदेश में 19 से 22 जुलाई, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 22 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आकाशीय बिजली और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है.

उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा

आईएमडी ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए अचानक बाढ़ का जोखिम जताया है. देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की आशंका है.

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम?

आईएमडी ने 18 और 19 जुलाई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं बिहार में भी आज बारिश का अनुमान है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

एमपी-राजस्थान का क्या है हाल?

पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा और गुजरात के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी. मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश का संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में भी अलर्ट

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और रायलसीमा में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तेलंगाना में 50 से 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मनोज मिश्रा

मनोज मिश्रा

मूलत: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूं. यहीं से पढ़ाई की. शियाट्स डीम्ड यूनिवर्सिटी, प्रयागराज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है. दैनिक हिंदुस्तान अखबार, प्रयागराज में काम किया और 2013 में महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों का कवरेज किया.

नवोदय टाइम्स अखबार, दिल्ली में बाहरी दिल्ली ब्यूरों की जिम्मेदारी संभाली. इस दौरान दिल्ली नगर निगम चुनाव को कवर किया. दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर अखबार में काम करते हुए शिक्षा, प्रशासन, परिवहन सहित कई बीट पर काम किया.

इन दोनों संस्थानों में डिजिटल टीम के साथ भी काम किया. News18 हिंदी डिजिटल में एजुकेशन सेक्शन में काम किया. इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के जनसत्ता हिंदी डिजिटल में एजुकेशन और धर्म सेक्शन लीड किया. उसके बाद जनवरी 2023 से TV9 भारतवर्ष में चीफ सब एडिटर पद पर कार्यरत हूं.

यहां पर एजुकेशन और नाॅलेज टीम के साथ काम कर रहा हूं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button