खेल

IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया RCB की धड़कन

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को लेकर बड़ी बात सामने आई है. टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने साफ कहा है कि विराट कोहली आज भी RCB की “धड़कन” हैं. उनके मुताबिक, कोहली का टीम पर प्रभाव सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी मौजूदगी ही टीम को ऊर्जा देती है.

कोहली की मौजूदगी से बदलता है माहौल

एबी डिविलियर्स ने कहा कि कोहली की सबसे बड़ी ताकत उनकी निरंतरता और उनका एटीट्यूड है. वह मैदान पर और मैदान के बाहर जिस तरह खुद को पेश करते हैं, उससे युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिलती है. कोहली हमेशा टीम के लिए लड़ने वाले खिलाड़ी के रूप में नजर आते हैं, और यही बात उन्हें खास बनाती है. उन्होंने यह भी कहा कि कोहली टीम में ऐसा माहौल बनाते हैं, जहां युवा खिलाड़ी विश्वास के साथ खेलते हैं और ट्रॉफी जीतने का सपना देखते हैं. पिछले सीजन में यही आत्मविश्वास टीम की जीत की बड़ी वजह बना है.

2025 की जीत में पूरी टीम का योगदान

RCB ने आईपीएल 2025 में अपना पहला खिताब जीता था. फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराया था. उस मैच में कोहली ने 43 रन बनाए, लेकिन डिविलियर्स के अनुसार जीत सिर्फ उनके दम पर नहीं आई थी. उन्होंने बताया कि रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा और रोमारियो शेफर्डने तेज रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था. वहीं कुणाल पांड्या ने गेंदबाजी में अहम योगदान दिया था. डिविलियर्स ने जोर देकर कहा कि इस बार RCB की सफलता टीम वर्क की वजह से आई, न कि सिर्फ कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर रहने की वजह से.

अब कोहली अकेले नहीं उठाते जिम्मेदारी

डिविलियर्स के मुताबिक, पहले RCB अक्सर कुछ खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भर रहती थी, लेकिन अब टीम में संतुलन दिखाई देता है. अब कोहली को अकेले टीम का भार नहीं उठाना पड़ता है, क्योंकि बाकी खिलाड़ी भी बराबर योगदान दे रहे हैं.

IPL 2026 में फिर खिताब की दावेदार RCB

डिविलियर्स ने IPL 2026 के लिए RCB को मजबूत दावेदार बताया है. उनका मानना है कि टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और वही संतुलन बरकरार है, जिसने पिछले साल खिताब दिलाया था.

कोहली की तैयारी पर पूरा भरोसा

कोहली की तैयारी को लेकर भी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोहली का वर्क एथिक सबसे बेहतरीन है और वह कभी बिना तैयारी के मैदान पर नहीं उतरते है. भले ही उन्होंने हाल ही में कम मैच खेले हों, लेकिन वह पूरी तरह तैयार रहेंगे. डिविलियर्स को उम्मीद है कि कोहली इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करेंगे और RCB लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में सफल हो सकती है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button